सितम्बर २७, २०१८
जातीवादकी राजनीति अब खुलकर करनेमें राजनेताओंको कोई हिचक नहीं है । इसका वर्तमान उदाहरण पटनामें कांग्रेसने दिया, जब कांग्रेसी नेताओंके विज्ञापन पट लगाकर नेताओंकी जाति बताई गई !
पटनामें लगाए गए विज्ञापन पटमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीके चित्रके साथ उनकी जाति ब्राह्मण बताई गई है ! धर्मनिरपेक्षताका दावा करने वाली कांग्रेसके इतिहासमें यह पहली घटना है, जब सार्वजनिक रूपसे नेताओंकी जाति बताई जा रही है !
राहुल गांधीके चित्रपर ब्राह्मण समुदाय लिखा हुआ है ! शक्ति सिंह गोहिलके चित्रपर राजपूत समाज और अल्पेश ठाकोरके चित्रपर पिछडा समुदाय लिखा हुआ है । पटनाके आयकर चौराहेपर कांग्रेसके सिद्धार्थ क्षत्रियकी ओर से विज्ञापन पट लगाए गए है, जिसमें नवगठित प्रदेश समितिमें सम्मिलित नेताओंके जाति व धर्म बताए गए हैं !
“कांग्रेस अब भली प्रकारसे जान चूकी है कि धर्मनिरपेक्षताका चोला अब और नहीं ओढा जा सकता, क्योंकि हिन्दू अब जागृत होने लगा है ! सभी तथाकथित धर्मनिरपेक्षवादियोंका ढोंग अब सबके समक्ष आने लगा है और यहीं हिन्दुओंकी विजय है और यह विजय रथ अब आगे ही बढेगा !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply