जनवरी १०, २०१९
महाराष्ट्रके सोलापुरमें कांग्रेस कार्यकर्ताओंकी पुलिसद्वारा पिटाई किए जानेको लेकर पूर्व केन्द्रीय गृहमन्त्री सुशील कुमार शिंदेने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीकी तुलना जर्मनीके तानाशाह एडोल्फ हिटलरसे की है ! कांग्रेस नेता शिंदेने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना एक अधिकार है; परन्तु सोलापुरमें मोदीके विरुद्ध प्रदर्शन करनेवाले कांग्रेस कार्यकर्ताओंको पुलिसने बर्बरतापूर्वक पीटा । आपको बता दें कि बुधवार, ९ जनवरीको सोलापुरमें पीएम मोदीकी रैलीके पूर्व विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसकी युवा और विद्यार्थी विभागके कार्यकर्ताओंकी पुलिसने अत्यधिक पीटाई की थी ।
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीपर लक्ष्य साधते हुए पूर्व केन्द्रीय गृहमन्त्री शिंदेने कहा कि मोदी मन्त्रिमण्डलकी बैठकमें भी एक तानाशाहकी भांति व्यवहार करते हैं । उन्होंने प्रश्न किया कि क्या पीएम मोदीने नोटबंदी या सीबीआई संचालकको हटानेका निर्णय लेनेसे पूर्व किसीसे पूछा या किसीसे परामर्श लिया ?
शिंदेने कहा कि वर्ष २०१४ में इसी सोलापुरमें नरेन्द्र मोदीने कहा था कि यदि मैं गृहमन्त्रीके रूपमें पैरा मिलिट्री फोर्सेसकी वेशभूषाके लिए आदेश देता हूं, तो सोलापुरकी टेक्सटाइल उद्योग पुनर्जीवित होंगें; परन्तु अब मोदी न केवल पैरा मिलिट्री फोर्सेसके मुखिया हैं, वरन लाखों सैन्य और सुरक्षा बलोंके भी मुखिया हैं; परन्तु उन्होंने सोलापुरसे एक मीटर भी वस्त्र नहीं क्रय किया !
इसके अतिरिक्त रक्षामन्त्री निर्मला सीतारमणके साथ व्यवहारको लेकर महिला आयोगद्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीको नोटिस दिए जानेपर शिंदेने कहा कि राहुल गांधी शालीन नेता हैं । वो सदैव महिलाओंका सम्मान करते हैं । वो एक महिलाका अपमान कभी नहीं कर सकते हैं । आपको बता दें कि संसदमें राफेल डीलको लेकर रक्षामन्त्री निर्मला सीतारमणपर राहुल गांधीने वक्तव्य दिया था, जिसको लेकर महिला आयोगने राहुल गांधीको नोटिस भेजा है ।
“अर्ध रात्रिको साधु-सन्यासियोंपर अन्धाधुन्ध लाठियां चलवानेवालोंको सीधा करनेके लिए कैसा नेता होना चाहिए ? तानाशाही अथवा नौकरशाही ? यह राष्ट्र स्वयं निर्धारित करे !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply