पूर्व वैधानिक मन्त्रीके विधानको तोडते बोल, कहा उच्चतम न्यायालयके सामने प्राथमिकीकी धज्जियांं उडा देंगेंं !!


अप्रैल २५, २०१९

लोकसभा मतदान २०१९ में विवादित वक्तव्य देनेमें पूर्व केन्द्रीय मन्त्री सलमान खुर्शीदका नाम भी जुड चुका है । उनके एकके पश्चात एक आपत्तिजनक वक्तव्य उनकी मानसिकताको उजागर करनेका कार्य कर रहे हैं । इस बार उन्होंने बीजेपीके विरुद्घ प्राथमिकी और उच्चतम न्यायालयको लेकर आपत्तिजनक वक्तव्य दे दिया !

समाचारके अनुसार, सलमान खुर्शीदने कहा कि भाजपा भयभीत है और वो प्राथमिकी प्रविष्ट करवा रही है । उन्होंनें चुनौती देते हुए कहा कि वो ‘प्रेस’को बुलाकर उसकी धज्जियां उडा देंगें । खुर्शीद इतनेपर ही नहीं रुके, इसके आगे उन्होंने कहा कि वो उच्चतम न्यायालयके समक्ष उस प्राथमिकीके टुकडे कर देंगें ।

उल्लेखनीय है कि उन्होंने स्वयंको मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथका ‘बाप’ बताया था और योगीको ‘एक नकारा’ पुत्र कहा था । इसकी कडी निंदा करते हुए विश्व हिन्दू महासंघके कार्यकर्ताओंने फर्रुखाबाद पुलिस स्टेशनमें परिवाद प्रविष्ट की थी । इसके अतिरिक्त खुर्शीदने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथपर गायोंको खिलाए जानेवाले चारेमें भी भ्रष्टाचार करनेका आरोप भी लगाया था ।


इससे पूर्व वो प्रधानमन्त्री मोदीपर भी लक्ष्य साध चुके हैं । उन्होंने कहा था, “मैं घोषणा करता हूँ कि मोदीसे मेरी लडाईमें जो मेरे सामने आएगा और मुझे रोकनेका प्रयास करेगा, वो गठबंधनका नाम ले या हाथीका नाम ले, मैं उसको वार करके चूर-चूर कर दूंगा ।”

 

“सलमान खुर्शीद कांग्रेस शासनके समय वैधानिक (कानून) मन्त्री रह चुके हैं और एक वैधानिक मन्त्रीकी विधानको तोडती यह भाषा बताती है कि ये नेता उसके योग्य थे ही नहीं और विचित्र है कि ऐसी मानसिकताके व्यक्ति हमारे देशके नियमों और विधानके संरक्षक रह चुके हैं । आज भारतकी स्थिति यूं ही विपरित नहीं है । जिसे शिक्षा नहीं ज्ञात, वह आजतक शिक्षा मन्त्री बनते रहे हैं, जिन्हें विधान पालन नहीं करना आता, वे देशके लिए विधान बनाते रहे और सलमान खुर्शीद इसे सत्य सिद्ध कर रहे हैं  !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : ऑप इण्डिया

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution