मार्च ५, २०१९
कर्नाटक कांग्रेसके नेता बेलूर गोपालकृष्णने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीको लेकर ऐसा वक्तव्य दिया है, जिसपर विवाद हो सकता है । बीजेपीने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें गोपालकृष्ण एक कार्यक्रमके समय लोगोंसे कहते दिख रहे हैं कि यदि उनके पास प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीको मारनेका साहस है तो किसी औरको मारनेकी कोई आवश्यकता नहीं है !!
आरोप है कि कर्नाटकमें कांग्रेसके नेता बेलूर गोपालकृष्णने एक कार्यक्रमके समय समर्थकोंसे कहा कि वे (बीजेपी) नाथूराम गोडसेके बारेमें बात करते हैं, जिसने गांधी जीको मारा । ऐसे लोगोंको देशमें नहीं रहना चाहिए । यदि कोई लोकतन्त्रको नष्ट करनेका प्रयास करे तो उसे मार देना चाहिए । यदि साहस है तो मोदीको मार डालो !!
अपने वक्तव्यके पश्चात विवाद बढता देख बेलूर गोपलकृष्णने कहा कि मेरे मनमें प्रधानमन्त्रीके प्रति सम्मान है । मैंने कभी नहीं कहा कि पीएमकी हत्या की जाए । गांधीजीका अनादर होने पर मैं कैसे मौन हो सकता हूं ? यदि मेरे वक्तव्यसे किसीको आघात पहुंचा हो तो मैं क्षमा मांगता हूं ।
कांग्रेस नेताके वक्तव्यके पश्चात भाजपाने राहुल गांधीसे पूछा, ‘‘राहुल जी आपने कहा था कि गंदी राजनीतिको मैं बढावा नहीं दूंगा; परन्तु आपके ही दलके नेता चयनित प्रधानमन्त्रीको मारनेकी बात कह रहे हैं । क्या आप उनपर कार्यवाही करेंगे ? यदि नहीं तो इसका अर्थ है कि आप ऐसे लोगोंका समर्थन करते हैं ।’’
“राजनीतिमें वाद-प्रतिवादका खेल तो हो सकता है; परन्तु आजकल नेताओंमें एक-दूसरेके प्रति इतना विष भर चुका है कि यदि नेताओंको छूट दी जाए तो ये एक-दूसरेको मार डालें ! पुष्ट राजनीतिकी आज कोई बात नहीं करता है । जब भी पुष्ट राजनीतिकी बात होती है तो बेलूर जैसे नेता ही पंक्तिमें सबसे अन्तिम होते हैं; परन्तु अपशब्द कहनेमें सबसे आगे ! आज देशको बडबोलेपनकी नहीं, कर्त्तव्य परायणताकी आवयकता है, जो माननीय प्रधानमन्त्री अन्योंकी तुलनामें अच्छेसे दिखा रहे हैं और उनके विरुद्घ ऐसे घृणित वक्तव्य बोलनेवालेका चहुंओर प्रतिकार होना चाहिए !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply