जनवरी २०, २०१९
कर्नाटकमें जारी राजनीतिक युद्धके मध्य एक और समाचारने विवाद खडा कर दिया है । कहा जा रहा है कि कांग्रेसके विधायक बिराठी सुरेशने पूर्व मुख्यमन्त्री सिद्धरमैयाको उपहारके रूपमें एक विशेष कार दी है !
समाचारोंका खण्डन करते हुए, कांग्रेस नेता और मन्त्री डीके शिवकुमारने कहा कि सिद्धरमैयाको सुरेशने ‘मर्सिडीज-बेंज’ कार उपहारमें नहीं दी है, वरन यह उनकी यात्राके लिए दिया गया था । उन्होंने कहा, ‘‘ये कोई उपहार या कुछ और नहीं है । हम कभी-कभी यात्रा करनेके लिए अपने मित्रोंका वाहन ले जाते हैं । इसमें कोई समस्या नहीं है । क्या इसका कोई ब्यौरा है कि उन्हें कुछ मिला है ? कुछ भी नहीं है, कोई ब्यौरा नहीं है !’’
गत वर्ष जूनमें सिद्धरमैया उस समय विवादोंमें आ गये थे, जब तत्कालीन मन्त्री केजे जॉर्जने कथित रूपसे उन्हें एक वर्षके लिए ईंधन कूपनोंके साथ ‘टोयोटा लैंड क्रूजर’ उपहारमें दिया था ।
“एक विधायकके पास कोटि रूपयोंसे अधिकका वाहन क्रय करनेकी सम्पत्ति कहांसे आई ?, यह विचारणीय है और एक कोटिसे अधिकके वाहनमें घूमने और उपहार देनेवाले नेता क्या कभी साइकिल, रिक्शा व ऑटोमें चलनेवाली जनताकी वेदना जान पाएंगें ? राजनीतिका अर्थ ‘तुम भी खाओ और हम भी खाएंगें’, यह हो चुका है । इस राजनीतिके शुद्धिकरणके लिए अब हिदू राष्ट्र ही एकमात्र पर्याय है, जिसमें नेता सोनेकी चादरोंपर नहीं सोएंगें वरन जनताके साथ पिताकी भांति चलेंंगें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply