कांग्रेस ‘एमएलए’ वाजिब अलीके चित्रवाला गोमांससे लदा पकडा गया वाहन


२५ जनवरी, २०२१
        राजस्थानके बर्रु गांवमें एक गोमांससे भरा कांग्रेसका वाहन पकडा गया है । गोमांस ढोनेवाले इस वाहनपर कांग्रेस विधायक वाजिब अलीके चित्र और विज्ञापन लगे हुए पाए गए । वाजिब अली वही विधायक है, जिसने ‘बसपा’ दलको त्यागकर कांग्रेसकी शरण ली थी । वह राज्यकी अल्पसङ्ख्यक समितिका सदस्य भी है ।
        ‘बोलेरो’ वाहन मार्गमें पदम नामक व्यक्तिके निवाससे टकराया था । दुर्घटनाकी उच्च ध्वनि सुनकर, पदम पडोसियों सहित बाहर आया तो ‘बोलेरो’में बैठे चार लोगोंने उनपर गोलियां बरसानी आरम्भ कर दीं और भाग खडे हुए । उन चारोंके विरुद्ध, संजय शर्माने प्राथमिकी प्रविष्ट कराई है । जानकारी मिली है कि बिलोडका रहनेवाला साहबदीन वाहनका स्वामी है; किन्तु उसने अपना वाहन मुरसलीनको विक्रय कर दिया था, जिसकी पुलिसद्वारा जांच की जा रही है ।
       कांग्रेस विधायक वाजिद अलीने वाहनसे कोई सम्बन्ध होनेसे मना किया है और कहा है कि यह उसपर कलङ्क लगानेका कोई षडयन्त्र हो सकता है । उसने लिखित रूपमें पुलिससे वाहनके स्वामीपर कार्यवाही करनेका अनुरोध भी किया है । ग्रामीणोंने इसी वाहनको, इससे पूर्व भी बहुत बार अपने गांवके इसी मार्गसे आते-जाते देखा है । पुलिसके अनुसार, पिछले दो वर्षोंसे गोमांस ले जाया जाता रहा है और पांच लोगोंपर प्राथमिकी भी प्रविष्ट है; किन्तु अभीतक किसीको पकडा नहीं गया है ।
      उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व एक गोशालाके महन्तको पीटकर चोर उसकी तीन गायोंको ले भागे थे और अलवर जनपदके निषाद नामक व्यक्तिके निवाससे भी, छापामारकर गोमांस और उनका चर्म प्राप्त किया था ।
        बडेसे बडे नेता भी, उच्चतम वेतन पानेपर भी, गोमांस जैसे निकृष्ट वृतिमें संलग्न रहते हुए, चोरोंद्वारा ऐसा व्यवसाय कराते रहते हैं । पकडे जानेपर, अपना पल्ला झाड लेते हैं और अपराधियोंको किसी प्रकार बचा भी लेते हैं । गोमांसके ऐसे अपराधियोंको कठोर कारावासका दण्ड दिया जाना चाहिए, जिससे अन्य गोहत्यारोंमें भी भय उत्पन्न हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution