जनवरी ५, २०१९
सीबीआई और पुलिस आयुक्तके प्रकरणमें ममताके धरनेको कांग्रेसका केन्द्रीय नेतृत्वने समर्थन किया था । राहुल गांधीने कहा था कि उन्होंने ममता बनर्जीसे वार्ता की थी और उनके ‘सेव डेमोक्रेसी’ अभियानको समर्थन दे रहे हैं; परन्तु कांग्रेसकी बंगाल इकाई ममता बनर्जीके विरुध्द विष उगल रही है !
कांग्रेसके केन्द्रीय नेतृत्वका मानना है कि ‘शारदा चिट फंड’ या पुलिस कमिश्नरका प्रकरण तो केवल बहाना है, वास्तिवकतामें ममता बनर्जी, केन्द्र या यूं कहें कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाहके लक्ष्य पर हैं । २०१९ को ध्यानमें रखकर सीबीआईका दुरुपयोग किया जा रहा है ।
वहीं बंगालके कांग्रेस ईकाईके अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी कहते हैं कि बंगालमें लोकतन्त्र है ही नहीं ! वर्तमान शासनकी सहायतासे ‘चिट फंड भ्रष्टाचार’में बंगालके लोगोंको लूटा गया । कोलकाताका पुलिस कमिश्नर ममता बनर्जीका चाकर (नौकर) है । वो वही करेगा, जो ममता बनर्जी कहती हैं ।
“अब राहुल गांधी स्वयं बताएं कि किसकी माननी चाहिए ? कभी बंगालकी ओर देखने तक न वाले श्री गांधीकी अथवा जो वहां रहकर सबकुछ देखकर वक्तव्य दे रहे हैं, उनकी ? कांग्रेसके बंगाल ईकाईके अध्यक्षका इसप्रकारका वक्तव्य ही स्पष्ट करता है कि बंगालमें अराजकता किस सीमातक फैली है ! ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : टाइम्सनाउ
Leave a Reply