‘यह आग लगानेका अवसर है’ : कांग्रेस ‘टूलकिट’के पश्चात कमलनाथका दृश्यपट सार्वजनिक
२२ मई, २०२१
राष्ट्रमें अभी कांग्रेसके ‘टूलकिट’का प्रकरण उजागर हुआ है । जिसके पश्चात मध्य प्रदेशके पूर्व मुख्यमन्त्री कमलनाथका एक दृश्यपट सार्वजनिक हो रहा है । इसमें कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओंसे किसानोंके प्रकरणपर ‘आग लगाने’के लिए कहते हुए सुने जा सकते हैं ।
मध्य प्रदेशकी ‘भाजपा’ इकाईद्वारा यह दृश्यपट प्रसारित किया गया है । जिसमे कमलनाथ एक ‘वर्चुअल’ सत्रमें कांग्रेस कार्यकर्ताओंको सम्बोधित करते हुए कह रहे हैं, “तुम लोगोंको आग लगानी है । मैंने कहा था, ये आग लगानेका अवसर है । किसानोंके साथ न्याय हो और दूसरा कार्य है आग लगाओ ।”
सत्ता छिन जानेसे व्यथित कांग्रेसी केवल कह ही नहीं रहे हैं; अपितु देशमें आग लगा भी सकते हैं; क्योंकि १९८४ में और अनेक अवसरोंपर ऐसा कर चुके हैं; अतः इन्हें राष्ट्रद्रोहके प्रकरणमें कारावासमें भेजा जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply