टिकरी सीमापर किसानोंद्वारा आक्रमण, देहली पुलिसका सिपाही गम्भीर रूपसे चोटिल
१५ फरवरी, २०२१
‘मीडिया’ सूचनानुसार, शुक्रवार, १२ फरवरीको देहली पुलिस सिपाही जितेंद्र राणापर प्रदर्शनकारियोंद्वारा आक्रमण किया गया । इस मध्य उनके पांव और सिरमें गम्भीर चोंटे आई हैं और एक निजी चिकित्सालयमें उनका उपचार हो रहा है । उनपर आक्रमण उस समय किया गया, जब वे लुप्त किसानोंके फलक (पोस्टर) चिपका रहे थे । पुलिसकर्मी राणा नागलोई थानेमें नियुक्त है ।
‘मीडिया’ सूचनामें ‘दावा’ किया गया है कि प्रदर्शनकारियोंने देहली पुलिसके सिपाहीको उपद्रवी समझ लिया था, क्योंकि वे वेशभूषामें नहीं थे । घटनास्थलपर उपस्थित अन्य पुलिसकर्मियोंने राणाको बचाया । आक्रमणके समय उनके सिर और पांवमें अधिक चोट होनेके कारण शल्य चिकित्साकी गई है । देहली पुलिसने प्राथमिक सूचना प्रतिवेदन प्रविष्ट करतेहुए जांच आरम्भ कर दी है ।
ये सब कृत्य उनकी निकृष्ट व आतङ्की मानसिकता दर्शाते हैं । ये सब हिंसा फैलाने हेतु किया जा रहा है । शासनद्वारा सभी दोषियोंके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए उचित दण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply