कफके कष्टके पीछे हैं अनुचित आहार एवं जीवन शैली !
आजकल अनेक युवाओंको कफका कष्ट रहता है । इसके पीछे अनुचित आहार एवं जीवन शैली भी है । विशेषकर मेरी प्रकृति बाल्यकालसे कफ प्रधान थी जो पुनः अनिष्ट शक्तियोंके कारण ही था । ( अब तो अनिष्ट शक्तियोंके कष्टके कारण तीनों ही असंतुलित रहते हैं ।) किन्तु जबतक अनिष्ट शक्तियोंका कष्ट इतना तीव्र नहीं था तो मैं नियमित प्रातः काल सैर करती थी एवं योगासन प्राणायाम करती थी; इससे मुझे कफसे सम्बन्धित कष्ट या तो नहीं होते थे या उसका प्रणाम बहुत सामान्य रहता था । इसलिए मैं कफसे पीडित सभी लोगोंसे विशेषकर युवाओंसे कहती हूं कि नियमित द्रुत गतिसे थोडे समय चलें या दौडें एवं योगासन प्राणायामको अपनी दिनचर्यामें अंतर्भूत करें, इससे कफके रोग घटते हैं । अर्थात आजका युवा वर्ग बहुत आलसी हो गया है इस कारण भी वह रोगग्रस्त रहता है !
Leave a Reply