उच्च न्यायालयने हिन्दू युवक व मुसलमान युवतीके मन्दिरमें हुए विवाहको माना अवैध, कहा ‘लिव इन’ में रह सकते हैं


 १५ मार्च, २०२१
हरियाणामें १८ वर्षीय मुस्लमान युवती व २५ वर्षीय हिन्दू युवकने १५ जनवरी २०२१ को दुराना गांवके शिव मन्दिरमें हिन्दू विधि-विधानके अनुसार विवाह किया था; परन्तु परिस्थितियोंके कारण उन्हें पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालयमें अपनी सुरक्षा हेतु याचिका प्रविष्ट करनी पडी । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार विवाहित जोडेने सुरक्षाके लिए पूर्वमें पुलिससे विनती की; परन्तु वहांसे निराशा मिलनेके पश्चात उन्होंने उच्च न्यायालयका द्वार खटखटाया । न्यायालयमें न्यायाधीश अरुण कुमार त्यागीकी पीठने उनके विवाहको वैध ही नहीं माना । न्यायालयने कहा कि विवाहसे पूर्व महिलाने हिन्दू धर्म स्वीकार नहीं किया था, जिसकारण हिन्दू विधि-विधानसे उक्त मुसलमान महिलाका व हिन्दू पुरुषके मध्य विवाह अमान्य है । न्यायालयने दोनोंको ‘लिव इन रिलेशनशिप’में रहनेका सुझाव भी दिया । न्यायालयने यह भी कहा की याचिकाकर्ता महिला वयस्क होनेके कारण अपने मन अनुसार इस व्यक्तिके साथ रह सकती है । दोनोंकी सुरक्षा के लिए अंबालाके ‘एसपी’को निर्देश भी दिए गए । उल्लेखनीय है कि गत माह पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालयने ही एक १७ वर्षीय मुसलमान बालिकाके विवाहको वैध बताते हुए कहा था कि मुसलमान विधेयकके अनुसार महिलाकी महावारी आरम्भ होनेके पश्चात वह विवाह कर सकती है । इस प्रकरणमें मुसलमानोंकी आयु ३६ वर्ष थी ।
      यह कैसी न्याय व्यवस्था है ? जो समाजको पाश्चात्य संस्कृतिकी ओर अग्रसर कर रही है । एक ही देशमें दो घटनाओंमें दो प्रकारके निर्णय, अकुशल न्याय व्यवस्थाके परिचायक हैं ।  अब आनेवाले हिन्दूराष्ट्रमें नूतन न्याय व्यवस्थासे ही हम एक आदर्श समाजकी कल्पना कर सकते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution