१५ वर्षोंसे गोहत्याका भगौडा आरोपी अखलाक, उत्तरप्रदेश ‘पुलिस’द्वारा बनाया गया बन्दी
२४ जनवरी, २०२२
गोहत्याके प्रकरणमें गत १५ वर्षोंसे हरियाणाके कुरुक्षेत्र जनपदसे भागा हुआ आरोपी अखलाक सहारनपुर ‘पुलिस’द्वारा बन्दी बनाया गया है । सहारनपुर ‘पुलिस’के अनुसार, वह एक कुख्यात अपराधी भी है । वहीं गुप्तचरकी सूचनाके पश्चात ही उसे बन्दी बनानेमें सफलता प्राप्त हुई है । उसके समीप १२ ‘बोर’का ‘तमंचा’ एवं दो जीवित कारतूस भी प्राप्त हुए हैं । यह कार्यवाही नागल थाना क्षेत्रके गांव शाहबाद मारकंडामें हुई । समाचार प्रतिवेदनके अनुसार, अखलाक हरियाणाके कुरुक्षेत्र जनपदसे गत १५ वर्षोंसे भगोडा घोषित चल रहा था । स्थानीय लोग उसे इखलाक नामसे जानते थे । वर्ष २००५ में उसपर हरियाणाके कुरुक्षेत्रमें गोहत्याका अभियोग प्रविष्ट हुआ था एवं उसपर हरियाणाके रादौर तथा उत्तरप्रदेशके सहारनपुरके ‘थाना’ नागलमें भी उक्त प्रकरणसे पूर्व ही ५ अभियोग प्रविष्ट थे । वहीं सहारनपुरके ‘एसएसपी’ आकाश तोमरने बताया कि अपराधके प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’की नीति अन्तर्गत सहारनपुर ‘पुलिस’ पूर्णतः सतर्क है एवं इसी क्रममें हरियाणाके इस भगौडे आरोपीकी सूचना मिलते ही ‘पुलिस’दलने घेराबन्दी करते हुए अखलाकको बन्दी बना लिया ।
अपराधीको उसके अपराधका दण्ड मिलेगा ही, यह भय सभी अपराधियोंमें होना ही चाहिए । उत्तर प्रदेश पुलिसका कृत्य प्रशंसनीय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply