गोतस्करोंको पकडनेके प्रयासमें राजस्थान पुलिस रही विफल
०८ अगस्त,२०२१
राजस्थानमें गोतस्कर चतुराईसे कार्य करते हुए भागने हेतु पुलिस बलपर गोलियां चलाते दृष्टिगत हुए हैं । समाचारके अनुसार, राजस्थानके भरतपुर जनपदमें एक ऐसा ही प्रकरण उजागर हुआ है, जिसमें मुट्ठीभर गोवंश तस्करोंने थानेके पुलिसबलपर गोलियां चलाना आरम्भ कर दिया एवं उसी मध्य पुलिसको चकमा देकर वहांसे भाग निकले । शुक्रवारकी मध्यरात्रिमें नदबई थानेके पुलिसकर्मियोंके उपस्थित होनेके पश्चात भी गोतस्कर पुलिसकी दृष्टिसे ओझल हो गए; परन्तु आरोपी जिस वाहनसे गोवंश लेकर आए थे, उसे प्रकरण स्थलपर ही छोडकर भाग गए । उस वाहनके १० गोवंशोको गोशाला भिजवाया गया है । प्रतिवेदनके अनुसार, नदबई थानेको गुप्त सूचना मिली थी कि गोवंशसे भरी ‘पिकअप’ मेवातकी ओर से नदबई जा रही है । इसके लिए पुलिसने ‘नाकाबन्दी’ करवाई व क्षेत्रीय ग्रामीणोंने भी पुलिसका साथ दिया; परन्तु ‘फायरिंग’की आशंकाके चलते ग्रामीणोंको हटा दिया गया । जब गोतस्करोंका ‘पिकअप’ वाहन निकट आता दृष्टिगत हुआ तो पुलिसने उसे रोकने हेतु संकेत दिया । इसपर वाहनमें आरूढ ७ तस्करोंने पुलिसपर गोली चलाना आरम्भ कर दिया । संघर्षकी सूचना मिलते ही सम्पूर्ण थानेके २० पुलिसकर्मी वहां एकत्रित हो गए; परन्तु अन्धेरेका लाभ लेते हुए गोतस्कर वहां से भाग निकले । लोग अब इस पुलिस कार्यवाहीपर प्रश्न उठा रहे हैं की २० पुलिसकर्मियोंके होते हुए भी ७ तस्कर किस प्रकार भाग निकलनेमें सफल हुए ?
यह स्पष्ट रूपसे राजस्थान पुलिसकी अक्षमता है और इसके लिए सम्बन्धित लोगोंको दण्डित किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply