राजस्थानमें गोतस्करोंने ‘पुलिस’पर चलाई गोली, दो ‘पुलिसकर्मी’ चोटिल, चार अपराधी बन्दी


१० अक्टूबर, २०२१
      राजस्थानके भरतपुर जनपदमें दो भिन्न-भिन्न घटनाओंमें गुरुवार व शुक्रवारको गोतस्करोंने ‘पुलिस’पर आक्रमण कर गोलियां चलाई और पथराव किया । इन घटनाओंमें दो ‘पुलिसकर्मी’ चोटिल हुए हैं ।
      दोनों घटनाओंसे ‘पुलिस’को एक ‘पिकअप वैन’, दो मोटरसाइकिल, ३ ‘देसी पिस्तौल’, १३ जीवित ‘कारतूस’, १० लीटर मदिरा प्राप्त हुई है । इनके बन्धनसे ‘पुलिस’ने ४ गायें मुक्त करवाई हैं ।
      सीवर ‘थाना’ क्षेत्रकी शुक्रवारकी घटनामें आरक्षक संजय कुमार व राहुल कटारा चोटिल हुए हैं । संजयको गोली तथा राहुलको पत्थर लगा है । ‘पुलिस’ने ३६ वर्षीय आरोपी इरशादको बन्दी बना लिया; यद्यपि कुछ अपराधी अन्धेरेमें    भाग गए । चार गायें भी मुक्त करवाई गईं । ‘पुलिस’को भरतपुर क्षेत्रमें ‘तस्करी’की सूचना प्राप्त हुई थी । अपराधियोंका वाहन आते देख, ‘पुलिस’ने मार्ग रोक दिया । ‘पुलिस’को देख अपराधियोंने अवरुद्ध मार्ग तोडकर भागनेका प्रयास किया । ‘पुलिस’पर गोलियां बरसाईं । एकने ‘पुलिस’से बचनेके लिए तालमें छलांग लगा दी । ‘पुलिस’ने उसे भी पकड लिया ।
      इन अपराधियोंपर राजस्थानके १५ ‘थानों’में व हरियाणाके ३ ‘थानों’में गोतस्करीके परिवाद प्रविष्ट हैं । एक ‘दर्जन’से अधिक परिवादोंमें ये अपराधी वाञ्छित थे ।
     ये क्षेत्र गोतस्करीके लिए कुख्यात है । इससे पूर्व भी यहां ऐसे अपराध होते रहे हैं । अपराधी पकडकर,      ‘पुलिस’ने प्रशंसनीय कार्य किया है । गोहत्या रोकने हेतु, गोहत्यापर पूरे देशमें मृत्युदण्डका प्रावधान होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution