‘सीआरपीएफ’ दलपर हथगोलेसे किए आतंकी आक्रमणमें एक जवान चोटिल !


सितम्बर १८, २०१८

जम्मू-कश्मीरके पुलवामामें मंगलवारको हुए आतंकवादी इक्रमणमें सीआरपीएफका एक जवान चोटिल हो गया ! पुलिसके एक अधिकारीने बताया कि आतंकवादियोंने पुलवामाके नेवा स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बलके (सीआरपीएफ) शिविरपर गोलीबारी की । समाचार विभाग ‘एएनआई’के अनुसार, पुलवामामें मंगलवार आतकियोंने सीआरपीएफकी १८३वीं बटालियनके ऊपर नेवाके पास हथगोलेसे आक्रमण किया, यद्यपि वह फटा नहीं ! उसके पश्चात दोनों ओर से गोलीबारी हुई । इस गोलीबारीमें सीआरपीएफका एक जवान चोटिल हो गया, जिसे चिकित्सालयमें ले जाया गया । उस जवानकी चिकित्सा की जा रही है ।

उन्होंने बताया कि चोटिल जवानका नाम मोईन खान है । अधिकारीने बताया कि क्षेत्रकी घेराबंदी कर दी गई है । सेना सहित अन्य सुरक्षा बल आतंकवादियोंको पकडनेके लिए अभियान चला रहे हैं । पुलिसने कहा कि आतंकवादियोंने रात १२.४५ बजे के आसपास नेवा गांवमें सीआरपीएफ शिविर और एसओजीपर (विशेष अभियान समूह) हथगोले फेंके और भारी गोलीबारी की !

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution