प्रेमीके साथ भागी युवतीको लाने गई राजस्थान ‘पुलिस’, मार्गमें की छेडखानी, ‘पुलिस’ चौकीमें ‘थाना’ प्रभारीने किया दुष्कर्म
७ सिंतबर, २०२१
राजस्थान ‘पुलिस’की छविपर (दामन) एक बार पुनः दाग लगा है । संचार माध्यमोंके अनुसार प्रेमीके साथ घरसे भागी एक हिन्दू (दलित) युवतीने छेडखानी और ‘पुलिस’ चौकीमें दुष्कर्म किए जानेका आरोप लगाया है । प्रकरण सीकर जनपदके धोद ‘थाना’ क्षेत्रके सिंगरावट चौकी का है ।
प्रतिवेदनके (रिपोर्टके) अनुसार युवती १२ अगस्तको घरसे लुप्त (गायब) हो गई थी । परिजनने धोद ‘थाने’में इसकी प्राथमिकी प्रविष्ट कराई । जांचसे यह बात सामने आई कि वह प्रेमीके साथ, श्रीगंगानगरमें है । मुख्य आरक्षक सुभाष कुमार दोनोंको लाने गए थे । युवतीका आरोप है कि मार्गमें सुभाषने उसके प्रेमीको वाहनमें आगे बिठा दिया और स्वयं उसके साथ पीछे बैठ गया । इस मध्य, मार्गेमें उसने छेडखानी की । युवतीने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई । २९ अगस्तको प्रातः प्राय: साढे चार बजे, सभी लोग चौकी पहुंचे । कथित रूपसे सुभाषने वक्तव्य प्रविष्ट करनेके स्थानपर, युवतीसे चौकी मेंही दुष्कर्म किया । इसके पश्चात उसे भय दिखाकर, प्रेमीके साथ भेज दिया ।
वहीं, दैनिक भास्करने अपने प्रतिवेदनमें सूत्रोंके अनुसार बताया है कि सोमवारको युवतीने न्यायालयमें अपने वक्तव्य परिवर्तित कर दिए । बताया जा रहा है कि प्रेमीसे पृथक न होना पडे, इसलिए उसने आरोप लगाए थे ।
उक्त प्रकरणमें, न्यायालयको शीघ्रतम निर्णय देना चाहिए । समाजको उचित धर्म शिक्षण न मिलनेसे, आजके युवा दिग्भ्रमित हो चुके हैं । पुलिस प्रशासन भी सन्देहास्पद दृष्टिसे देखा जाता है । हिन्दुओ, शास्त्रानुसार आचरण करना आरम्भ कर दें, जिससे आपकी भावी पीढीका पतनके मार्गसे रक्षण हो सके । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply