दैनिक भास्करने अफगानिस्तान छोडनेवाले हिन्दुओं-सिखोंके व्यापार, सम्पत्तिपर अतिक्रमण करनेवाले मुसलमानोंको बताया ‘मसीहा’


२९ अगस्त, २०२१
    भारतमें ‘मेनस्ट्रीम मीडिया’ सदा इस्लामी कट्टरपन्थियोंके प्रति सहृदय रही है । दैनिक भास्कर भी उन्हीमेंसे ए​क है । रविवार, २९ अगस्तको समाचारपत्रने एक विवरण प्रकाशित किया है । विवरणमें कहा गया है कि अफगानिस्तानके जलालाबादमें अब कोई हिन्दू-सिख नहीं है । वे अपना घर, व्यापार छोडकर वहांसे चले गए हैं; परन्तु उनके और मुसलमान समुदायके मध्य सम्बन्ध इतने सशक्त हैं कि उनके आनेतक वे उनका व्यापार सम्भाल रहे हैं ।
    हम यहां अफगानिस्तान और ‘तालिबान’के प्रकरणपर गम्भीर हैं । वहीं, भास्कर चाहता है कि हम उसके इस विवरणपर विश्वास करें । उन्होंने एक मुसलमान व्यक्तिको यह कहते हुए भी ‘कोट’ किया है, “मैं ‘क्लीनिक’के स्वामीको प्रतिदिन यहांकी स्थितिकी ‘अपडेट’ देता हूं । हमें विश्वास है कि परिस्थितियां सुधरेंगी तो वे आ आएंगें, तब तक हम उनका व्यापार बन्द नहीं होने देंगे ।”
        यह सभी जानते हैं कि अफगानिस्तानमें अफगान हिन्दुओं और सिखोंकी सम्पत्तिके साथ क्या हो रहा है ? स्थानीय निवासियोंद्वारा उनकी ‘देखभाल’के नामपर उनपर अतिक्रमण कर लिया जा रहा है । जो हमें दिखाया जा रहा है, वह वास्तविकताके विपरित है । ‘मीडिया’ अफगान हिन्दुओं-सिखोंपर किए गए अत्याचारोंपर औषधि लगानेके स्थानपर उसपर ‘नमक’ छिडकनेका कार्य कर रहा है, जो कि लज्जाजनक है । ऐसी सभी मीडिया संस्थानोंका बहिष्कार आवश्यक हो गया है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution