देहलीमें गोहत्या, पूरे नालेमें बिखरे मिले अवशेष तथा २ पुलिसवाले निलम्बित, अज्ञात लोगोंके विरुद्ध प्राथमिक


०८ दिसम्बर, २०२०

देहलीके द्वारका सेक्टर-२३ स्थित पोचनपुर ग्राममें एक नालेसे गायोंका शव और इनके अवशेष प्राप्त हुए हैं । पशु चिकित्सक, ‘फॉरेंसिक और क्राइम’ दलने समयपर पहुंचकर जांच भी की है । इस प्रकरणमें अज्ञात लोगोंके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट की गई है । दो पुलिसकर्मियोंको लापरवाहीके आधारपर निलम्बित भी कर दिया गया है ।
प्रकरण जैसे ही स्थानीय सांसद परवेश साहिब सिंहके पास पहुंचा, उन्होंने भी समयपर पहुंचकर स्वयं निरीक्षण किया । इस सम्बन्धमें उन्होंने अधिकारियोंको शीघ्रातिशीघ्र आरोपियोंको पकडकर कार्यवाही करनेका आदेश दिया । परवेश साहिब सिंहके अनुसार, अवैध गोहत्याके कारण पूरी नालीमें अवशेष पडे थे और ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे यह कार्य महीनोंसे चल रहा हो ।
सांसद परवेश साहिब सिंहने इस प्रकरणको लेकर दो ‘ट्वीट’ किए । चित्र सहित इन ट्वीटमें उन्होंने लिखा, “इन निर्दोष जानवरोंके देहके भाग पूरे नालेमें बिखरे पडे हैं । ऐसे अपराधको रोकनेके लिए ‘सीसीटीवी’की आवश्यकता है । दोषियोंकी गिरफ्तारी शीघ्र अतिशीघ्र होनी चाहिए ।”

            नेताजीको क्या ज्ञात नहीं कि इसे रोकनेके लिए ‘सीसीटीवी’की आवश्यकता नहीं है, वरन जिहादियोंसे छुटकारा पाने और विधानको कडाकर क्रियान्वित करनेकी आवश्यकता है; परन्तु दुःखद है कि नेता वह न करके ‘ट्वीट’ करते हैं और ‘ट्विटर’टर ही सब सुलझाना चाहते हैं । इस देशका अब ईश्वर ही रक्षण कर सकते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution