देहली पुलिसने ‘खान चाचा रेस्टोरेंट’से हस्तगत किए ९६ ‘ऑक्सीजन कंसंट्रेटर’
०७ मई, २०२१
देहलीके सम्भ्रान्त क्षेत्रमें गिने जानेवाले खान मार्केटमें स्थित ‘खान चाचा रेस्टोरेंट’में विगत २५ घण्टोमें पुलिसने छापा मारकर ९६ ‘ऑक्सीजन कंसंट्रेटर’ हस्तगत किए हैं, जो छुपाकर रखे गए थे । पुलिसने अभियोग प्रविष्टकर इस भोजनालयको प्रतिबन्धित कर दिया है ।
इस भोजनालयके स्वामी नवनीत कालरा हैं । पुलिस दोषी नवनीत कालराको बन्दी बनानेका प्रयास कर रही है ।
वहीं फरीदाबादमें ‘ऑक्सीजन सिलेंडर’से ‘ऑक्सीजन’ निकालनेमें कांग्रेस नेता बिजेन्द्र मावीको बन्दी बनाकर, उसके पाससे ५० ‘सिलेंडर’ अधिगृहित किए गए हैं ।
आरोपीने स्वीकार किया है कि वह औषधालयोंमें ‘ऑक्सीजन’की आपूर्ति करता था तो वह प्रत्येक ‘सिलेंडरसे कुछ ‘गैस’ निकाल लेता था और रिक्त ‘सिलेंडर’को भरकर विक्रय करता था ।
ऐसे लोभी और भ्रष्टाचारियोंके कारण ही आज भारत उन देशोंकी सहायता लेनेको विवश हो गया है, जिनकी सहायता वह कर रहा था । ऐसे दोषियोंको त्वरित कार्यवाही करते हुए कठोरतम दण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : डू पॉलिटिक्स
Leave a Reply