सितम्बर ७, २०१८
देशकी राजधानी दिल्लीमें आतंकी आक्रमणका षडयन्त्र असफल हो गया है । दिल्ली पुलिसके विशेष दलने दो संदिग्ध आतंकियोंको बन्दी बनाया गया है ।
‘एएनआई’के अनुसार, इनमें से एकका नाम परवेज और दूसरेका जमशेद है । ये दोनों ‘आईएसजेके’के आतंकवादी हैं । इन्हें दिल्ली पुलिसके विशेष दलद्वारा ५ दिवसकी पुलिस रिमाण्डपर लिया गया है ।
‘डीसीपी’ने बताया कि कल रात २ आतंकवादियोंको लाल किलेके निकट जामा मस्जिद बस स्टॉपसे बन्दी बनाया है । पिस्टल, १० कारतूस और ४ चलभाष आतंकियोंके पास से मिले हैं । बताया जा रहा है कि उनसे मिले शस्त्र उत्तरप्रदेशसे मंगवाए थे ! ये दोनों कश्मीर जा रहे थे । पुलिसने बताया कि इनका प्रयोग आतंकवादी गतिविधियोंके लिए किया जाना था !
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply