देहलीमें निर्जन मार्गपर खडी गायको वाहनमें भर कर ले गए ३ युवक


०७ जनवरी, २०२१
    देहलीके शास्त्री नगर क्षेत्रका  सामाजिक जालस्थलपर एक  चित्रपट साझा हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि मार्गपर शान्तिपूर्वक खडी एक गायको बलपूर्वक तीन युवक अपने साथ वाहनमें भरकर ले जा रहे हैं । ‘सुदर्शन न्यूज’नें इस चित्रपटको अपने ‘ट्विटर’ खातेपर साझा करते हुए लिखा है कि देहली अब मेवातके ‘रिकॉर्ड’ तोड रही है । शास्त्री पार्क क्षेत्रमें गायको भी सडकसे उठाकर ‘कार’में डाला जा रहा है । वहीं अन्तमें यह प्रश्न भी पूछा गया है कि जब विशाल शरीरवाले ‌गोवंश ऐसे लुप्त हो रहे हैं, तो बहन-बेटियां व बच्चे यहां कितने सुरक्षित हैं ? समाचार वाहिनीद्वारा ‘वीडियो’ किस समयका है, इसकी पुष्टि नहीं की गई है । शास्त्री पार्क उत्तर पूर्वी देहलीका एक क्षेत्र है, जिसके निकट मुसलमान बहुल जनसङ्ख्या है । उल्लेखनीय है कि अब देहलीमें गोवंशोंके साथ क्रूरताके अनेक प्रकरण संज्ञानमें आ रहें हैं । कुछ समय पूर्व ही द्वारका सेक्टर २३ के पोचनपुर गांवके एक नालेसे गायोंके शव व उनके अवशेष मिले थे । पशु चिकित्सक ‘फॉरेंसिक’ व अपराध विभागने वहां पहुंचकर जांच भी की थी तथा अज्ञात लोगोंके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट किया था ।
        हिन्दुओंके देशमें उनकेद्वारा पूजनीय मानी जानेवाली गायोंको ही उठाकर काट दिया जाता है, तो हिन्दू स्वयंको कितना सुरक्षित मानते हैं ? आतङ्की मानसिकताके लोग जिह्वातृप्तिके आज गोमाताको खा रहे हैं, तो कल हिन्दू सुरक्षित होंगे क्या ? भविष्यकी चिन्ता नहीं कर रहे, गहन निद्रामें सोए हिन्दू तनिक विचार करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution