मध्य प्रदेश पुलिसने जिहादी मुनव्वर फारूकी सहित ५ लोगोंको बनाया बन्दी, देवी-देवताओंपर की थी आपत्तिजनक टिप्प्णी
०३ दिसम्बर, २०२०
एक समारोहके समय तथाकथित ‘स्टैंडअप कॉमेडियन’ मुनव्वर फारूकीने केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाह और हिन्दू देवी-देवताओंपर अभद्र टिप्पणी की थी । इस बातकी जानकारी मिलते हिन्द रक्षक सङ्गठनके कई कार्यकर्ता वहां पहुंचे और मुनव्वर फारूकीकी पिटाई कर दी ।
हिन्दू देवी-देवताओं और केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाहपर अभद्र टिप्पणी करनेके आरोपमें कथित ‘कॉमेडियन’ मुनव्वर फारूकीको बन्दी बना लिया गया । मध्य प्रदेश पुलिसद्वारा बन्दी बनाए गए गए अन्य लोगोंमें एड्विन एंथनी, प्रखर व्यास, प्रियम व्यास और नलिन यादव सम्मिलित हैं । सभी नववर्षके अवसरपर इन्दौर स्थित एक ‘कैफे’में समारोहमें सम्मिलित हुए थे ।
‘स्टैंडअप कामेडी’ हिन्दू संस्कृति, देवी-देवता, भारतीय महापुरुषों, राजनीतिक नेताओं एवं वैधानिक संस्थाओंका उपहास करनेका नूतन माध्यम बनता जा रहा है । अभी कुछ दिन पहले ही कुनाल कामराने भी एक ‘टीवी’ पत्रकारके साथ-साथ देशके उच्चतम न्यायलयपर भी ऐसी ही टिप्पणी की थी और क्षमा मांगनेसे भी मना कर दिया था ।
आजकल अभिव्यक्तिकी स्वतन्त्रताके नामपर यह एक बहुसङ्ख्यक हिन्दुओं और हमारी सर्वोच्च संस्थाओंको नीचा दिखानेका बहुत बडा षडयन्त्र चल रहा है, जिसपर समय रहते रोक लगना आवश्यक है । आज तथाकथित ‘कॉमेडियन’ मुनव्वर फारूकी हों या कुनाल कामरा या ऐसे और कोई व्यक्ति, इन सबपर ऐसी कार्यवाही हो कि कोई और भी ऐसा करनेका साहस न करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply