उत्तराखंडके देवप्रयागमें ‘बादल’ फटनेसे भीषण विनाश : ‘आईटीआई’ भवन सहित कई आपणियां ध्वस्त, गृह बन्दीके कारण बचे लोग
१२ मई, २०२१
उत्तराखंडके देवप्रयागमें अतिवृष्टिसे (बादल फटनेसे) भारी विनाश हुआ है । नगर परिषद भवन सहित १२-१३ आपणियों तथा अन्य सम्पत्तियोंको हानि पहुंची है । यद्यपि गृहबन्दीके कारण विपणी (बाजार) बन्द थी; इसलिए जनहानि नहीं हुई है । यद्यपि यहां जलस्तर बढ रहा है तथा बचाव अभियान चल रहा है ।
यह जलतत्त्वका प्रकोप है । जब मनुष्य प्रकृतिके साथ छेडछाड करता है तो प्रकृति भी प्रतिशोध लेती ही है । |यह सब आनेवाले कालमें और बढनेवाला है । इसलिए धर्मनिष्ठ राज व्यवस्था चाहिए जो हिन्दू राष्ट्रमें ही सम्भव है ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply