ईश्वरके सगुण रूपके प्रति प्रेमके बिना, उनके निर्गुण स्वरूपकी प्राप्ति असंभव है


buddha

कुछ पंथोंके संस्थापक मूर्तिपूजाके विरोधक थे और आज उन पंथोंके अनुयायियोंद्वारा विश्वमें सर्वाधिक प्रमाणमें बनाई हुई अत्यधिक ऊंची मूर्तियां आप सर्वत्र देख सकते हैं ! बेचारे अनुयायी अपने गुरुकी निर्गुण तत्त्वज्ञानकी जग हंसाई करवा रहे हैं ! ध्यान रहे बिना ईश्वरके सगुण रूपके प्रति प्रेम और समर्पणके, उनके निर्गुण स्वरूपकी प्राप्ति असंभव है । चलिये अच्छा है, जब तक वे जीवित थे तो मूर्तिपूजाके विरोधक रहे, निर्वाणके पश्चात ऊपरसे अपनी पूजा होते देख उन्हें सगुण साधनाका महत्व समझमें आ गया होगा ! ऐसे धर्म संस्थापकोंको सचमें निर्वाण मिला होगा क्या जरा सोचें ! – तनुजा ठाकुर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution