
वृहतसंहितामें कहा गया है कि ऐसे पेड या पौधे जिनकी पत्तियों एवं टहनियोंको तोडनेपर दूध निकलता है, उसे घरके निकट नहीं लगाना चाहिए, इससे धनकी हानि होती है । इसीप्रकार कांटेवाले पेड एवं पौधे जैसे कैक्टस इत्यादि घरके मुख्य द्वार एवं घरके निकट होना शुभ नहीं होता है; क्योंकि कांटे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं, इससे शत्रुभय बढता है । मात्र सुगन्धित देसी गुलाबके पौधे इसमें अपवाद हैं और इन्हें घरमें लगा सकते हैं -तनुजा ठाकुर (५.११.२०१४)