एक व्यक्तिने पूछा है कि कांग्रेसका क्या भविष्य है इस देशमें, क्या आप बता सकती हैं ? मैंने कहा, “अवश्य, कांग्रेस अब इतिहासके पन्नोंमें जानेवाली एक ऐसा राजनीतिक दल होगा, जिसका लोग भविष्यमें, हिन्दू धर्मद्रोही और समाजकंटकके रूपमें स्मरण करेंगे ! बस अब यही भविष्य है इस दलका !” जिसने छह दशक शासन कर, इस देशमें देसी वंशकी दिव्य गोमाताका वंशनाश करनेका कुप्रयास किया हो, बडे प्रमाणमें पशुवधगृहद्वाराको शासकीय अनुमति (लाइसेंस) देकर गोवंशकी हत्याकी आसुरी कुप्रथाको प्रचलित किया हो, सन्तोंके साथ छल कर उनपर गोलियां चलवाई हो या निर्दोष होनेपर भी उन्हें कारागारमें भेजनेका अक्षम्य अपराध किया हो, ‘हिन्दू आतंकवाद’ जैसे आधारहीन शब्दको प्रचलित कर भारतके नामको कलंकित करनेका प्रयास किया हो, हिन्दू बहुल देशको धर्म, नीति और साधनासे दूर लोगोंको भ्रष्टाचारी, व्यभिचारी, नाम मात्र हिन्दू बनाकर छोडनेका महापाप किया हो, जिसने इस हिन्दू देशमें अहिन्दू पन्थोंका प्रचार-प्रसार कर आज सर्वत्र देशद्रोही निर्माण किए हों, जिसने देव भाषा संस्कृत, आयुर्वेद, गुरुकुल पद्धति जैसे इस संस्कृतिके आधार स्तम्भको नष्ट कर विदेशी भाषाओंका पोषण किया हो, एलोपैथीका प्रसार कर समाजको रोगी बनाया हो और निधर्मी पाश्चात्य शिक्षण पद्धतिका पोषण कर युवाओंको दिशाहीन किया हो, जिसने व्यभिचार, राष्ट्रद्रोह, धर्मद्रोह, चरित्रहीनताकी ओर अग्रसर कर इस देशकी तेजस्विताको कई शतक पीछे धकेल दिया हो, उसका और क्या भविष्य हो सकता है ?, उसे मात्र इतिहासके पृष्ठोंमें ही सिमटना चाहिए और यह दल इसी ओर बढ रहा है ।
Leave a Reply