कुछ दिवस पूर्व एक सामाजिक जालस्थानपर एक छोटीसी बालिकाद्वारा (आयु तीनसे चार वर्षके होगी) किसी प्रसार वाहिनीके ‘लाइव डांस शो’के चयन हेतु अश्लील हिंदी चित्रपटके गीतपर अश्लील नृत्य करते देखा, जिसे देखकर मंचासीन न्यायाधीश एवं उसके माता-पिता फूले नहीं समा रहे थे ! उस नन्हींसी बच्चीको इस प्रकार नृत्य करते देख, सूक्ष्मसे ज्ञात हुआ कि उस बच्चीके शरीरमें एक स्त्री कलाकारका लिंगदेह उसके माध्यमसे ऐसा कर रही है, अर्थात वह बच्ची अनिष्ट शक्तियोंसे आवेशित है ! आजकल माताएं गर्भवती होनेपर गर्भस्थ शिशुके शारीरिक स्वास्थ्यके लिए सर्व प्रयास करती हैं; किन्तु उसके मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास हेतु कुछ भी प्रयास नहीं करती हैं, इसके विपरीत गर्भकालमें तमोगुणी धारावाहिक एवं चित्रपट देखती रहती हैं, ऐसेमें गर्भस्थ शिशु यदि अनिष्ट शक्तियोंसे आवेशित हो जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए ! ऐसे बच्चोंको भविष्यमें अनिष्ट शक्तियां भिन्न प्रकारसे कष्ट देती हैं एवं वे अवसाद ग्रसित होनेके कारण आत्महत्या करते हैं या ये भविष्यमें समाजमें स्वेराचार कर अधर्म फैलाती हैं, जो अनिष्ट शक्तिद्वारा प्रेरित होती हैं । – तनुजा ठाकुर
Leave a Reply