ममता शासनके कारण पश्चिम बंगाल आ रहे रोहिंग्या घुसपैठिए, पाकिस्तान सीमापर ‘स्मार्ट फेसिंग’ !


सितम्बर ७, २०१८

बीएसएफ महानिदेशक केके शर्माने कहा है कि पश्चिम बंगाल शासनके लचीले व्यवहारके कारण रोहिंग्या घुसपैठिये वहां आ रहे हैं ! साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि बांग्लादेशकी सीमासे रोहिंग्याकी घुसपैठको रोक दिया गया है । दूसरे राज्योंसे रोहिंग्या वहां से पश्चिम बंगालकी ओर जा रहे हैं ! उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल शासनने ७० रोहिंग्या परिवारोंको विशेष शिविरोंमें रखा है !
बीएसएफ महानिदेशकने कहा कि बांग्लादेशमें बडी संख्यामें रोहिंग्या शरणार्थी शिविरोंमें रह रहे हैं । समय-समयपर उनमें से कुछ रोहिंग्या भारतमें घुसनेका प्रयास भी करते है । उन्होंने दावा किया कि हमने उन्हें घुसपैठमें सफल नहीं होने दिया । उन्होंने कहा कि भारतमें रोहिंग्याओंका बडे स्तरपर प्रवेश नहीं हुआ है, जो भी रोहिंग्या हैं, वे पहले से हैं ।

केके शर्माके अनुसार, नोटबन्दी नकली नोटोंकी तस्करी रोकनेमें बहुत सफल रही है । इस वर्ष ‘बीएसएफ’ने केवल ११ लाख रुपयेके अवैध मुद्रा तस्करोंसे पकडी है । इसके पूर्व यह करोडोंमें होती थी ! जो भी अवैध मुद्रा तस्करी कर भारत लाए भी जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता बहुत ही बेकार है और उनका सरलतासे संज्ञान कर लिया जाता है । इसके पूर्व पकडे जाने वाली अवैध मुद्रा प्रतिबन्धित कर दिए गए भारतीय मुद्राके एकदम समान होती थी ! उनका संज्ञान करना सरल न था ।

केके शर्माने कहा कि भारत अब पाकिस्तान सीमापर घुसपैठपर पूर्ण रुपसे नियन्त्रणके लिए ‘स्मार्ट फेंसिंग’ लगाने जा रहा है । १७ सितम्बरको गृह मन्त्री राजनाथ सिंह इस परियोजनाका औपचारिक उद्घाटन कर सकते हैं । वैसे जम्मू क्षेत्रमें यह परियोजना सफलता से कार्य कर रहा है । ‘स्मार्ट फेंसिंग’में लेजर किरणोंका प्रयोग किया जा रहा है । इससे घुसपैठकी स्थितिमें सुरक्षा बल सतर्क हो जाते हैं । पाकिस्तान सीमापर बहुत से दुर्गम क्षेत्रोंमें सामान्य फेंसिंग सम्भव नहीं होनेके कारण ‘स्मार्ट फेंसिंग’का निर्णय किया गया ।

“क्या आतंकी संगठन रूपी इस सरकारको केन्द्रने त्वरित अयोग्य घोषित कर राष्ट्रपति शासन नहीं लगाना चाहिए !!” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : दैनिक जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution