‘टूलकिट’ विषयमें २१ वर्षीय दिशाको बेंगलुरुमें पकडा
१७ फरवरी, २०२१
किसान आन्दोलनकी आडमें भारतके विरुद्ध रचे गए षड्यन्त्रको सिद्ध करनेवाले लिखितपत्र ‘टूलकिट’ विषयमें देहली पुलिसकी ‘साइबरक्राइम स्पेशल सेल’ने शनिवार, १३ फरवरीको युवा कथित पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रविको सोलादेवानहाली स्थित उसके घर बेंगलुरुसे बन्दी बना लिया ।
‘फ्राइडेज फॉर फ्यूचर’ जलवायु परिवर्तनके विषयपर कार्य करनेवाले वैश्विक अभियानकी संस्थापक छात्रा दिशा रविपर आरोप है कि उसने ‘सोशल मीडिया’ माध्यमोंपर ‘टूलकिट’का प्रसार किया था ।
देहली पुलिसकी ‘साइबरक्राइम स्पेशल सेल’ने ४ फरवरीको इस विषयमें ‘आईपीसी’की ‘धारा १२४ ए, १२०ए और १५३ए’के अन्तर्गत प्राथमिकी प्रविष्ट की थी । जो देशद्रोह, आपराधिक षड्यन्त्र और समूहोंके मध्य ईर्ष्या फैलाने सम्बन्धी ‘टूलकिट’के निर्माताओंके विरुद्ध प्रविष्ट थी ।
भारतीय शासनद्वारा सभी आरोपियोंके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए उचित दण्ड दिया जाना चाहिए; क्योंकि, इन्होंने देशमें हिंसा फैलानेका अनुचित कृत्य किया है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply