धर्मान्ध पुलिसकर्मीने ‘एसआइ’ पत्नीको दिया तीन तलाक, किया दूसरा विवाह !


जनवरी ३०, २०१९

भले ही मुस्लिम समाजमें तलाक व आदेश अवैधानिक हों; परन्तु कुछ लोग अभी भी इसका प्रयोग अन्धाधुन्ध कर रहे हैं । ऐसा ही एक प्रकरण ग्वाल‍ियरमें सामने आया, जहां पुल‍िसमें एक उपपुलिकर्मी मह‍िलाको उसके हवलदार पत‍िने न केवल तलाक द‍िया, वरन दूसरा विवाह भी कर लिया ।

मध्य प्रदेश पुलिसमें पदस्थ महिला एसआईको हवलदार पतिने तीन बार बोलकर तलाक दे दिया ! इतना ही नहीं अपना प्रथम विवाह छि‍पाकर दूसरा विवाह कर लिया ! इतनेपर भी पत‍ि नहीं माना और पति व उसके परिजनोंने महिला एसआईके विरुद्घ भोपाल स्थित मस्जिद समितिसे फतवा भी जारी करा द‍िया, जबकि इसप्रकारके तलाक व फतवे अवैधानिक हैं !

पत्नीने मंगलवारको एसपीके समक्ष जनसुनवाईमें पहुंचकर बताया कि सोमवारको वह जब बैंकमें रुपए निकालने पहुंचीं, उस समय पति इमरानने उनके साथ मारपीट की । एसआईने स्वयं व पुत्रीको पति व उसके परिजनोंसे प्राणसंकट बताते हुए आवेदन देकर कार्यवाहीकी भी मांग की है ।

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय तिघरामें चाकरी कर रही महिला एसआई यासमीन खानने एसपी नवनीत भसीनको परिवादमें बताया कि फरवरी २०१५ में उनका विवाह इमरानसे हुआ था । विवाहके १५-२० दिवस पश्चात ही इमरान व उसके परिजनोंने दहेजके लिए उद्विग्न करना आरम्भ कर दिया । भोपालमें सदनिका (फ्लैट) दिलानेके लिए भी उसे प्रताडित किया जाता रहा । यासमीनने परिवादमें यह भी बताया कि देवासमें पदस्थापनाके समय इमरानने उनसे भ्रष्टाचारकर रुपए अर्जितके लिए भी दबाव बनाया था ।

गर्भवती होनेपर अवैधानिक ढंगसे भ्रूण लिंग परीक्षण कराया । पुत्रीका जन्म होनेपर ससुराल पक्षकी प्रताडना और बढ गई । निरन्तर प्रताडनासे उद्विग्न होकर देवासमें घरेलू हिंसाका प्रकरण प्रविष्ट कराया । इसके पश्चात इमरान व उनके परिजनने उनके विरुद्घ उनके विभागमें परिवाद करवाने कलंकित करने लगे और झूठे प्रकरणमें फंसानेकी चेतावनी देने लगे । इन्हीं सबसे उद्विन होकर पुल‍िस पत्नीने अपने ही व‍िभागके पत‍िपर कार्यवाही की मांग की है ।

 

“स्पष्ट है कि धर्मान्ध पुलिसवाला हो अथवा जिस भी पदपर, अपने कुकृत्य नहीं छोडता है । तीन तलाक और फतवे अवैधानिक होनेके पश्चात भी धर्मान्ध उसे कर रहे हैं; क्योंकि उहें विधानका भय ही नहीं है ! शासन तुष्टिकरणके चलते इसपर विधान पारित नहीं कर रहा है और राष्ट्र एक कुप्रथाको झेल रहा है और इसके कुसंस्कार अन्योंपर भी कुप्रभाव डाल रहे हैं; परन्तु कुर्सीका मोह लिए रजोगुण व तमोगुण सम्पन्न राजनेताओंको यह बात कहां समझ आती है ।  – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution