गाजीपुरमें हटाए गए २ चिकित्सक : ‘ऑक्सीजन’ न होनेका झूठ बोल रहे थे
०९ मई, २०२१
उत्तर प्रदेशके गाजीपुर जनपदमें चिकित्सक रघुनंदन और चिकित्सक बृजेश रायको ‘डीएम’ मंगला प्रसादद्वारा कार्यमुक्त कर दिया गया; क्योंकि ये दोनों चिकित्सक एक रोगीके साथ आए परिवारवालोंसे ‘ऑक्सीजन’ न होनेका ‘बहाना’ बना रहे थे; यद्यपि ‘ऑक्सीजन’ उपलब्ध थी । परिवाद करनेवाले स्वयं रोगीके परिजन थे ।
कोरोना महामारीके इस कालमें जहां एक ओर अनेक लोग जनसेवा कर रहे हैं और जिन्हें आवश्यकता है, उन्हें भोजन, औषधियां आदि निःशुल्क प्रदान कर रहे हैं, वहीं
संवेदनाशून्य हो चुके कुछ लोग इस आपदामें अवसर देख रहे हैं ! ऐसे लोग मानवताके नामपर कलंक हैं, उन्हें मृत्युदण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply