दंतेवाडामें दूरदर्शनके दलपर नक्सली आक्रमणमें एक कैमरामैन और २ सैनिकोंकी मृत्यु !!


अक्तूबर ३०, २०१८


छत्तीसगढके दंतेवाडामें नक्सलियोंने दूरदर्शनके दलपर आक्रमण किया, जिमसें दूरदर्शनके एक कैमरामैन सहित दो सैनिकोंके हुतात्मा होनेका समाचार है । मिली सूचनाके अनुसार जिस समय दूरदर्शनके दलपर यह आक्रमण हुआ उससे कुछ समय पूर्व ही क्षेत्रमें नक्सलियों और सेनाके मध्य मुठभेड चल रही थी, जिसमें कुछ सैनिकोंके चोटिल होनेके साथ ही दो सैनिकोंके हुतात्मा होनेका भी समाचार है ।

मिली सूचनाके अनुसार घटना दंतेवाडा जनपदके नीलावाया जंगलोंके पास की है । यह क्षेत्र अरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है । बता दें दूरदर्शनका यह दल एक कार्यक्रम करनेके प्रकरणमें दंतेवाडाके अरनपुर थाना क्षेत्र निकट ही नीलावाया जंगलोंमें गया था, जहांपर उन्हें कुछ लोग मिले । दलके सदस्योंने जैसे ही इन लोगोंसे कुछ पूछा तो उन्हें ज्ञात हुआ कि वे सभी नक्सली हैं !

नक्सलियोंको जैसे ही ज्ञात हुआ कि ये दूरदर्शनसे आए है तो नक्सलियोंने उनपर एकाएक ही आक्रमण कर दिया, कैमरामैनकी मृत्यु हो गई । इसके साथ ही आक्रमणमें दो सेनाके जवानोंकी भी मृत्यु हो गई है ।

वहीं घटनाकी पुष्टि करते हुए दंतेवाडाके डीआई पी सुंदराजने बताया कि अरनपुरमें पेट्रोलिंगके समय हुए नक्सली आक्रमणमें सेना के दो सैनिक हुतात्मा हो गए, जबकि दूरदर्शनके एक कैमरामैनकी इसमें मृत्यु हो गई । वहीं दो लोग गम्भीर रूपसे चोटिल हुए हैं, जिनकी चिकित्सा चल रही है ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution