बेटी होनेके पश्चात प्रताडित कर रहा पति शाहनवाज, मांग रहा १० लाख, नेहाने मुख्यमन्त्री योगीजीसे की याचना


११ मार्च, २०२१
      अन्तर्जालपर प्रसारित चलचित्रमें जनपद सम्भलसे नेहा नाजको कहते सुना जा सकता है कि उसका विवाह ६ वर्ष पूर्व हुआ था । विवाहके १ वर्ष पश्चात उसने बेटीको जन्म दिया तो ससुरालवाले उससे रुष्ट हो गए । सबका कहना है कि उन्हें बेटी नहीं चाहिए ।
     नाजने बताया कि बेटी होनेके पश्चात ससुरालवालोंने मेरा दो बार गर्भपात करवा दिया । इसके पश्चातसे १५ माह हो गए, मैं अपने पिताके घर ही रह रही हूं और अब भी पति शहनवाज अख्तर मुझसे १० लाख रुपयेकी मांग कर रहा है । मैंने अपने पिताको यह बात बताई तो उन्हें धक्का लगा और ९ माह पूर्व उनकी मृत्यु हो गई । मेरी मां विधवा हैं । वह मेरा और मेरी बेटीका व्यय कैसे उठाएं ? क्योंकि, उनके पास आयका कोई साधन नहीं है । मैं क्या करूं ? मैं अपना जीवन समाप्त करनेकी सोच रही हूं ।”
    पीडिताने सिसकते हुए जनपद प्रशासन और मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथसे सहायता मांगते हुए कहा कि मैं संभल प्रशासन व मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथजीसे अनुरोध करती हूं कि आप ही मेरी सहायता करें । यदि मुझे कुछ होता है तो मेरी मृत्युका उत्तरदायी मेरा पति शहनवाज अख्तर और मेरा जेठ वसीम अख्तर होंगे । वे नगरके सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं ।”
उल्लेखनीय है कि नाजके इस ‘वीडियो’के ‘वायरल’ होनेके पश्चात संभल पुलिसने इसपर संज्ञान लिया ।
पुलिसद्वारा जारी ‘प्रेस नोट’के अनुसार, महिलाके परिवादपर ‘आईपीसी’की धारा ४९८ए/३२३/५०६/३७७/३१२/आईपीसी व ३/४ दहेज अधिनियम’के अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट करके आवश्यक कार्यवाही करते हुए बताया कि अब महिलाको कोई संकट नहीं है ।
     ऐसे सभी जिहादियोंपर उत्तर प्रदेश शासन त्वरित कार्यवाही पूर्णकर, कठोर दण्ड देकर सबके समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करे, जिससे पुन: ऐसा दुस्साहस न हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution