एक लाख लडकियोंको सुरक्षा विनियोग (ऐप) और ‘मिर्च स्प्रे’ देगी कांग्रेस !


अगस्त २८, २०१८

बिहारके कई बालिका गृहोंमें बच्चियोंके कथित यौन शोषण और महिलाओंपर अत्याचारकी घटनाओंको देखते हुए कांग्रेस अगले कुछ माहके भीतर राज्यकी एक लाख लडकियोंको विशेष सुरक्षा विनियोग (ऐप) और ‘मिर्च स्प्रे’से लैस करेगी !
   
पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गांधीकी जयन्तीके अवसरपर २० अगस्त से इस विशेष ‘इन्दिरा शक्ति ऐप’का आरम्भ किया । उसका कहना है कि महिला सुरक्षाके लिए ‘ऐप’की सुविधा देने और ‘मिर्च स्प्रे’के वितरणका उसका उद्देश्य राजनीतिक नहीं है, यद्यपि विरोधी दलोंने इसे राजनीतिक बताया है ।

कांग्रेसके राष्ट्रीय सचिव-प्रभारी (बिहार) राजेश लिलौठियाका कहना है कि आने वाले तीन-चार माहके भीतर दलने, महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआईके कार्यकर्ताओंकेद्वारा एक लाख लडकियोंके चलभाषमें यह विनियोग डाउनलोड करवाने और उनको ‘मिर्च स्प्रे’ देनेका लक्ष्य रखा गया है ।

उन्होंने ‘भाषा’से कहा, ”हम अपने प्रत्येक जिला प्रभारीको यह उत्तरदायित्व दे रहे हैं कि वह इसे प्रखण्ड और गांवके स्तरपर ले जाए । अभी हमने एक लाख लडकियों तक यह सुविधा पहुंचानेका लक्ष्य रखा है; लेकिन भविष्यमें इसे बिहारके प्रत्येक घर तक ले जाएंगे ।”
   
कांग्रेसद्वारा तैयार इस सुरक्षा ‘ऐप’को डाउनलोड करते समय लडकीको अपने कुटुम्ब अथवा निकट सम्बन्धियोंमें से किन्हीं चार लोगोंके नम्बर डालने करने होंगे । मुश्किलके समय लडकी ‘ऐप’का बटन दबाएगी तो इन चारों नम्बरोंपर इसकी जानकारी और लडकीका स्थान पहुंच जाएगा । लिलौठियाने कहा, ”बिहारमें बालिका गृहोंकी स्थिति बहुत विकट है । हमारा प्रयास होगा कि इनमें भी ‘ऐप’की यह सुविधा और ‘मिर्च स्प्रे’ पहुंचाया जाए ।”

 

“इतनी बुरी स्थिति होनेके पश्चात कांग्रेसको सुरक्षा स्मरण हुई ! और राजनैतिक परिवर्तनके स्थानपर ये सब करने से क्या होगा ? क्या किसी राजनीतिक दलमें दुष्कर्मपर मृत्युदण्ड देनेके विधान पारित करनेका साहस है ?” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution