त्रालमें सुरक्षाबलोंने एक स्नाइपर सहित ‘जैश’के तीन आतंकी किए ढेर !


अक्तूबर ३१, २०१८

मंगलवार, ३० अक्तूबरको दक्षिणी कश्मीरके पुलवामा जनपदके त्रालमें सुरक्षाबलोंने ‘जैश-ए- मोहम्मद’के स्नाइपर सहित तीन आतंकियोंको मुठभेडमें मार गिराया। मारे गए स्नाइपरको ‘जैश ए मोहम्मद’के मुख्य मौलाना मसूद अजहरका भतीजा बताया गया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है । सूत्रोंके अनुसार मारा गया आतंकी उस्मान हैदर जैश मुखियाके बडे भाईका पुत्र है ।

इस आतंकीके चित्र भी सामाजिक प्रसार माध्थमपर प्रसारित हो रहे हैं, लेकिन सेना और सुरक्षा बलोंने इसकी पुष्टि नहीं की है । सुरक्षा बलोंने दो शवोंको प्राप्त कर लिया है । तीसरे आतंकीका शव कूडेमें दबे होनेकी सम्भावना है । सुरक्षा बलोंने उस घरको विस्फोटसे उडा दिया, जिसमें आतंकी छिपे थे । मुठभेड स्थलसे एम-४ कारबाइन और ए के-४७ मिली है !

उधर, मुठभेडकी सूचना मिलते ही क्षेत्रमें हिंसक प्रदर्शन और झडपें आरम्भ हो गईं । स्थितिपर नियन्त्रण पानेके लिए सुरक्षा बलोंको आंसू गैसका भी प्रयोग करना पडा ।  जानकारीके अनुसार, मंगलवार प्रातः त्रालके चंकितार गांवमें सूचनाके आधारपर सेनाकी ४२ राष्ट्रीय राईफल्स (आरआर), सीआरपीएफकी १८०वीं बटालियन और पुलिसके विशेष समूहने (एसओजी) संयुक्त अभियान चलाया ।

क्षेत्रकी घेराबंदी होते देख आतंकियोंने गोलीबारी आरम्भ कर दी, जिसके पश्चात् मुठभेड जारी है । दोपहर बाद दो बजेसे लेकर शाम छह बजे तक भीषण गोलीबारी हुई, जिसके पश्चात् जिस मकानमें आतंकी छिपे थे, उसे विस्फोटसे उडा दिया गया ।

उधर, मुठभेडकी सूचना मिलते ही त्राल बस स्थानक (स्टैंड) और अन्य क्षेत्रोंमें स्थानीय युवा सडकोंपर उतर आए व सुरक्षाबलोंपर पथराव आरम्भ कर दिया ।

कश्मीर घाटीमें पाकिस्तानद्वारा चार स्नाइपर भेजनेकी सूचना सुरक्षा बलोंको मिली थी । स्नाइपर शॉटमें गत सप्ताह सेना और सीमा सशस्त्र बलके सैनिक हुतात्मा भी हुए थे ।

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution