‘Jesus Calls’ चलानेवाले ईसाई धर्म प्रचारक पॉल दिनाकरनके २८ परिसरोंपर आयकरकी छापेमारी


२१ जनवरी, २०२१
      तमिलनाडुके चेन्नईमें आयकर विभागकी कई स्थानोंपर छापेमारी चल रही है । यह छापेमारी चेन्नई, कोयम्बटूर सहित ‘जीसस कॉल्स’के नामसे ईसाई ‘मिशनरी’ चलानेवाले विवादास्पद ईसाई धर्म प्रचारक पॉल दिनाकरनके २८ केन्द्रोंपर हुई है ।
सूचनाओंके अनुसार, आयकर विभागने बुधवारको ईसाई धर्म प्रचारक पॉल दिनाकरणके २८ केन्द्रोंपर आयकर विभागने छापेमारी की है । जिन परिसरोंमें आयकर विभागने छापेमारी की है, उनमें करुणा प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान और ‘जीसस कॉल्स’ भी सम्मिलित हैं । ‘जीसस कॉल्स’, तमिलनाडुमें ईसाई धर्मका प्रचार-प्रसार करता है ।
    आयकर विभागको दिनाकरन और ‘जीसस कॉल्स’के विरुद्ध कर चोरी और विदेशी ‘फंडिंग’में अनियमितताका परिवाद मिला था, जिसके पश्चात आयकर विभागने यह छापेमारी की है ।
         ईसाई धर्म गुरु एवं संस्थाएं विदेशोंसे प्राप्त धनसे भारतमें हिन्दू आदिवासियों और दलितोंका धर्मान्तरणका कार्य करती हैं । जांच संस्थाएं यदि सटीक कार्यवाही करें, तो प्रशासनको सभी साक्ष्य सरलता से मिल सकते हैं कि यह धन धर्मान्तरण हेतु ही आया था । आश्चर्य है कि इतने वर्षोंसे इसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution