बिहारमें मतदानके समय विश्रामालयमें (होटलमें) मिलीं ‘ईवीएम’, जांचके आदेश !


मई ७, २०१९

 

लोकसभा चुनावके पांचवें चरणके मतदानके मध्य सोमवार, ६ मईको बिहारके मुजफ्फरपुरके एक विश्रामालयसे (होटलसे) दो बैलेटिंग यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट और दो ‘वीवीपैट’ मशीनें मिली हैं !!! मुजफ्फरपुरमें ६ मईको मतदान हुआ था । इस प्रकरणमें जिला न्यायाधीश आलोक रंजन घोषने कहा कि विश्रामालयसे प्राप्त मशीनें आरक्षित मशीनें थीं, जिन्हें किसी भी खराब मशीनोंको परिवर्तनकी आवश्यकता होनेपर प्रयोग किया जाना था ।

आलोक रंजन घोषने समाचार विभाग ‘एएनआई’को बताया, “सेक्टर अधिकारीको कुछ आरक्षित मशीनें दी गई थीं, जिससे किसी मशीनके खराब होनेकी स्थितिमें उनसे परिवर्तित किया जा सके । ईवीएम मशीनोंको परिवर्तित करनेके पश्चात अधिकारी २ बैलेटिंग यूनिट, १ कंट्रोल यूनिट और २ वीवीपीएटीके साथ अपने वाहनमें निकल गया था ।” उन्हें विश्रामालयमें उन मशीनोंको नहीं ले जाना चाहिए था, जो नियमोंके विरुद्ध हैं । चूंकि उन्होंने नियमोंका उल्लंघन किया है; इसलिए विभागीय जांच की जाएगी ।

“५ वर्षोंमें प्रचार-प्रसारपर अरबों रूपये व्यर्थ करनेके पश्चात जनताको मूढ बनाते हुए विश्रामालयमें रखी ये मतदानकी मशीनें भ्रष्ट लोकतान्त्रिक व्यवस्थाकी सत्यताको उजागर कर रही है और यह प्रथम बार नहीं हुआ है । प्रत्येक बार ऐसे अनेकानेक समचार आते हैं । जनताको भ्रमित करते हुए नेता ऐसे कृत्य करते हैं तो इस मतदानका क्या अर्थ है ? क्यों लोग पंक्तिमें खडे होकर समय व्यर्थ करते हैं ? इस भ्रष्ट लोकतान्त्रिक व्यवस्थाको परिवर्तित करनेके लिए अब हिन्दू राष्ट्रकी ही आवश्यकता है, जिसमें योग्य नेताओंको योग्य ढंगसे ही लाया जाएगा, जिसके पश्चात जनताको उस नेताको झेलना नहीं होगा ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution