पूर्व सैन्य अधिकारीसे शिवसैनिकोंकी ‘गुण्डई’, मुम्बई पुलिसने नहीं की प्राथमिकी प्रविष्ट
०२ जनवरी, २०२१
सितम्बर २०२० में नौसेना अधिकारीपर शिव सेनाके ‘गुण्डों’द्वारा किए गए आक्रमणका विवाद समाप्त नहीं हुआ था कि महाराष्ट्रमें ऐसा ही एक और प्रकरण सामने आया है । मुम्बईके वडाला क्षेत्रमें सेनाके पूर्व अधिकारीने इस प्रकरणमें परिवाद प्रविष्ट कराया है । परिवादमें सेनाके पूर्व अधिकारीका कहना है कि शिवसेना नेता उन्हें मारनेकी धमकी दे रहे हैं और उनके साथ हिंसाका षड्यन्त्र कर रहे हैं । साथ ही उन्होंने इस प्रकरणमें मुम्बई पुलिसके अधिकारियोंद्वारा अनदेखी करनेका आरोप लगाया है ।
पूर्व सेनाधिकारी सुदीप आप्टेने बॉम्बे उच्च न्यायालयमें याचिका प्रविष्ट की है, जिसमें उनका कहना है कि मुम्बई पुलिसने शिवसेना पार्षद एमी घोलेपर प्राथमिकी प्रविष्ट करनेसे मना कर दिया था । इस प्रकरणसे निराश पूर्व सेनाधिकारीने एक समाचार ‘पोर्टल’से वार्तालाप करते हुए बताया कि कैसे उन्हें बॉम्बे उच्च न्यायालयका द्वार खटखटानेके लिए विवश होना पडा । उन्हें ऐसा इसलिए करना पडा; क्योंकि मुम्बई पुलिस इस प्रकरणसे सम्बन्धित नेताओंके व्यवहारको लेकर असंवेदनशील और निष्क्रिय बनी हुई थी ।
यह पहला ऐसा अवसर नहीं है शिवसेनाके ‘गुण्डों’ने सत्ताकी अकड दिखाकर साधारण नागरिकोंके साथ इतना निकृष्ट व्यवहार किया हो । इससे पूर्व शिवसेनाके ‘गुण्डों’ने नौसेनाके अधिकारीको उद्धव ठाकरे, शरद पवार और सोनिया गांधीपर बनाया गया व्यङ्ग्यात्मक ‘कार्टून’ साझा करनेके लिए बुरे ढंगसे पीटा था । इस प्रकरणके ‘सीसीटीवी फुटेज’ भी सामने आए थे, जिसमें शिवसेनाके ‘गुण्डे’ नौसेनाके अधिकारीको पीट रहे थे ।
बाल ठाकरेकी हिन्दुत्वनिष्ठ शिवसेना अब कांग्रेसके संस्कारोंपर चल रही है । शीघ्र ही इनका अन्त अवश्य ही होगा ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply