जनवरी २, २०१९
भारतीय जनता पार्टीके प्रदेश उपाध्यक्ष और अलवर जनपदके रामगढसे पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजाने कहा है कि गोतस्कर और गोहत्यारे आतंकवादी जैसे ही हैं । यही नहीं, उन्होंने प्रदेशके कांग्रेस शासनसे गोतस्करी और हत्याका विरोध करनेकी मांग की है ।
आहूजाने कहा, ‘गोतस्करी और गोहत्यामें लिप्त लोगोंको मैं आतंकवादी कहूंगा, क्योंकि ये अपने कृत्योंको करनेसे पीछे नहीं हट रहे हैं । प्रदेशके कांग्रेस शासनको इस प्रकारके अपराधोंपर रोक लगानी चाहिए ।’ उन्होंने कहा कि अलवरमें ‘मॉब लिन्चिंग’ जैसा कुछ नहीं है । प्रशासनद्वारा संज्ञान न लिए जानेपर लोगोंका क्रोध गोहत्या और गोतस्करी करने वालोंपर निकलता है । यह कोई योजनापूर्वक हत्या या पिटाई नहीं है ।
आहूजाने कहा कि मुसलमानोंको अपने ज्येष्ठ भ्राता हिन्दुओंकी भावनाओंका सम्मान और आदर करते हुए गोमांस नहीं खाना चाहिए और गोवधका विरोध करना चाहिए । उन्होंने पहलू खान ‘मॉब लिन्चिंग’का वर्णन करते हुए कहा कि इस सम्बन्धमें छह निर्दोष लोगोंपर प्रकरण प्रविष्ट किया गया था । यद्यपि, जांचमें पाया गया कि वे घटनाके दिन वहां उपस्थित ही नहीं थे और उन्हें छोडना पडा ।
“हिन्दू गायको मां मानता है और अपनी मांको नेत्रोंके समक्ष कटते देख कौन पुत्र नहीं भडकेगा ? तब यह लिंचिंग कैसे हुई ? मुसलमानोंको जिस राष्ट्रने अपनी सहिष्णुताके कारण आश्रय दिया है और ससम्मान रखा है तो उन्हें भी यहांकी संस्कृतिका आदर चाहिए । आश्रयदाताके प्रति सम्मान मौलवी नहीं तो कमसे कम कुरान तो अवश्य सिखाता ही होगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply