अमरनाथ यात्रियोंपर आक्रमणके लिए पीडीपीके पूर्व विधायकके वाहनका प्रयोग हुआ !


जनवरी २२, २०१९

 

राष्ट्रीय अन्वेषण विभागका (एनआईए) दावा है कि २०१७ में अमरनाथ यात्रियोंपर आक्रमणके लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीके पूर्व विधायक एजाज अहमद मीरके वाहनका प्रयोग किया गया था ! ‘डीएनए’के विवरणके अनुसार ‘एनआईए’ने जम्मू-कश्मीरके ‘एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस’को पत्र लिखा है । इसमें कहा गया है कि हमारे संज्ञानमें आया है कि एक बार उनके (ऐजाज मीर) वाहनका प्रयोग अमरनाथ तीर्थयात्रियोंपर आक्रमणके लिए किया गया था । उल्लेखनीय है कि १० जुलाई, २०१७ को बोटेंगूमें अमरनाथ यात्रियोंसे भरी बसपर आतंकवादियोंने आक्रमण कर दिया था, जिसमें आठ तीर्थयात्री मारे गए थे !

मीरको, जो अब भंग विधानसभामें दक्षिण कश्मीरके शोपियां जनपदके वाची निर्वाचन क्षेत्रका प्रतिनिधित्व करते हैं, एनआईएने आतंकवादियोंके लिए सहृदयता रखनेका आरोप लगाया है । ‘एनआईए’के पत्रमें कहा गया है कि पूर्व विधायक ऐजाज अहमद मीरका अपराधिक ब्यौरा देखा जाए और एसपीओ/ सीआईओ राकेश शर्माको ब्यौरा भेजा जाए । एनआईएका दावा है कि गत वर्ष पूर्व पीडीपी विधायक एजाज अहमद मीरके आवासपर शस्त्र मिलनेके प्रकरणकी जांचके समय ये तथ्य सामने आए हैं । गत वर्ष सितम्बरमें, मीरके आवासपर तैनात एसपीओ आदिल बशीर शेख नौ शस्त्रों, ५ ‘एके-४७’ बन्दूकें, ४ इंसास बन्दूकें और एक पिस्तौलके साथ भाग गया था ।

जम्मू एवं कश्मीर पुलिसने जुलाई २०१७ में अमरनाथ बस यात्रापर आक्रमणके प्रकरणमें आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और आठ आरोपियोंके विरूद्ध आरोपपत्र प्रविष्ट किया था । आक्रमणमें आठ श्रद्धालुओंकी मृत्यु हो गई थी । पुलिसने कहा था कि १० जुलाई २०१७ को यात्रा बसपर आक्रमण करनेके प्रकरणमें एलईटी और आठ आरोपियोंके विरुद्घ १५०० पृष्ठोंका आरोपपत्र प्रविष्ट किया गया ।

एक विशेष जांच दलका (एसआईटी) गठन किया गया था, जिसने अनन्तनाग जनपद न्यायालय और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (किशोर न्यायालय) अनंतनागके समक्ष आठ आरोपियोंके विरुद्घ एक विस्तृत आरोपपत्र प्रविष्ट किया है । इस प्रकरणका मुख्य आरोपी एलईटी आतंकी समूहका एक पाकिस्तीन नागरिक अबु इस्माइल था, जो १४ सितंबर २०१७ को सुरक्षा बलोंके साथ गोलीबारीमें मारा गया था ।

 

“आतंकी व आतंकी समर्थक देशके एक महत्त्वपूर्ण भागमें विधायकके पदपर रह चूके हैं, यह एक अविश्वसनीय तथ्य प्रतीत होता है ! क्या विश्वके अन्य किसी राष्ट्रमें ऐसा होते हुए अभी देखा है ? मस्जिदोंद्वारा पोषित व मौलवियोंद्वारा प्रदत्त विषसे सिंचित ऐसे राष्ट्रद्रोहियोंपर अब कार्यवाहीका समय आ गया है । क्योंकि ये शरीरका वह सडा हुआ भाग बन चुके हैं, जो अन्य भागोंको भी दूषित करेगा ! केन्द्र शासन इसपर कडी कार्यवाही करे !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution