‘दम है तो रोककर दिखाओ’ : किसान कर रहे पक्का निर्माण
१३ मार्च, २०२१
नूतन कृषि विधानोंके विरोधके नामपर देहलीकी सीमापर बैठे किसानोंने अब पक्के निर्माण करना आरम्भ कर दिए हैं और ‘ट्यूबवेल’ भी खुदवाए हैं । पुलिसने रोकनेका प्रयास किया तो भी नहीं माने और पुलिसको इन कथित किसानोंने चुनौती दी है कि ‘दम है तो रोककर दिखाओ’ !
यह तथाकथित किसान आन्दोलन जो, वस्तुतः एक राजनीतिक आन्दोलन है और यह प्रमाणित होता जा रहा है कि यह एक अन्तरराष्ट्रीय षड्यन्त्र है । इस आन्दोलनको समाप्त करना भारत शासनका दायित्व है; क्योंकि इससे देहलीकी जनता त्रस्त हो चुकी है और अब ये कथित किसान नियमोंके विपरीत निर्माणकर विधानकी अवहेलना भी कर रहे हैं; अतः दण्डके पात्र हो गए हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply