प्रियंका वाड्राने उपद्रव फैलाने हेतु साझा किया भ्रामक छायाचित्र, पोल खुलते ही  बचाते दिखे कांग्रेसी 


१० फरवरी, २०२१
          प्रियंका वाड्राने अपने ‘ट्विटर हैंडल’पर ६ फरवरीको एक किसान और उसके सैनिक बेटेके छायाचित्र साझा करते लिखा कि छुट्टी मिलते ही देहलीकी सीमापर पिछले ७५ दिनोंसे आन्दोलनरत अपने किसान पिताको देख सैनिकके नेत्र सजल हो गए । इनके पिता अस्तित्व हेतु संघर्षरत हैं; परन्तु पूंजीपतियोंकी ‘सरकार’ इन्हें आतङ्कवादी, देशद्रोही, षड्यन्त्रकारी कहती हैं । स्वार्थी, ‘बेईमान सरकार’को लज्जा आनी चाहिए । कांग्रेसने भी यह छायाचित्र साझा किए यह लिखते हुए कि किसान और ‘जवान’ दोनों देशके प्रति समर्पित हैं; परन्तु भाजपाके अहंकारने इन्हें एकदूजेके समक्ष लाकर खडा कर दिया है । ये कभी एक दूसरेके विरोधी नहीं होंगे ।
          अब प्रियंकाने वह असत्य छायाचित्र हटा दिया है; परन्तु कांग्रेसी नेता डॉ. विनीत पुनियाने प्रियंकाका बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कोई असत्य छायाचित्र साझा ही नहीं किया । पर कुछ ही समयमें उनका यह असत्य भी ज्ञात हो गया ।

       कांग्रेसी नेता देशके हितमें लाए गए प्रत्येक विधानपर असत्य बोलकर जनमानसमें उपद्रव फैलानेका कार्य करते दृष्टिगत हो रहे हैं । विधान ३ तलाकपर हो, ‘सीएए’ हो या किसानोंके हितके लिए गठित विधान । विपक्षकी भूमिका अनुचित तथा लज्जास्पद है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution