अगस्त ४, २०१८
जम्मू-कश्मीरके पूर्व मुख्यमन्त्री फारुख अब्दुल्लाके भटिंडी जम्मू स्थित आवासके बाहर अज्ञात वाहन चालकने घुसपैठका प्रयास किया । इस मध्य सुरक्षाबलोंने उसे अवरोधकपर (बैरिकेड) रोकनेका प्रयास किया, परन्तु युवकके वाहन न रोकनेपर सुरक्षाबलोंने गोलीबारी आरम्भ कर दी । इस मध्य वाहन चालक युवकको गोली लगनेसे उसकी मृत्यु हो गई ।
सूत्रोंकी माने तो गोली वाहन चालक युवकके सिरपर लगी । वहीं पुलिस सूत्रोंकी माने तो युवकको कई बार वाहन रोकनेकी चेतावनी दी गई । चेतावनीकी गोली चलानेके पश्चात भी वाहन न रोकनेपर सुरक्षाबलोंने संदिग्ध युवकको गोली मार दी । गोली सिरपर लगनेसे उसकी मृत्यु हो गई !
स्रोत : द राइजिंग न्यूज
Leave a Reply