निदा खानके विरूद्ध फतवा देने वालोंपर होगी कार्यवाही


जुलाई १९, २०१८

निदा खानके विरुद्ध फतवा देने वालोंके विरुद्ध कार्यवाही होगी ! ‘निकाह हलाला’, ‘तीन तलाक’ और बहुविवाह जैसी कुरीतियोंके विरुद्ध आवाज उठाने वाली आला हजरतकी बहू निदा खानके विरुद्ध फतवा जारी किए जानेके प्रकरणमें उत्तर प्रदेश शासनके सिंचाई मन्त्री धर्मपाल सिंहने आज कहा कि फतवा देने वालोंके विरुद्ध कडी कार्रवाहीकी जाएगी !
  
सिंह बरेलीमें पत्रकारोंसे बात कर रहे थे । उन्होंने कहा कि मैं निदा खानका सम्मान करता हूं । उन्होंने बडी वीरतासे समाजमें सम्मानसे जीवन जीनेके लिए साहस दिखाया है, उनके साथ जो हो रहा है, वह निन्दनीय है । उन्होंने कहा कि खानका प्रकरण २१ को प्रधानमन्त्रीके समक्ष शाहजहांपुरमें रखा जाएगा । फतवा देनेके प्रकरणपर उन्होंने कहा कि जो लोग समाजको तोडने और नीचा दिखानेका कार्य करते हैं, ऐसे लोगोंके विरुद्ध कार्यवाहीकी जाएगी ।
  
ज्ञात है कि दो दिवस पूर्व दरगाह आला हजरतके दारुल इफ्ताने निदा खानके विरुद्ध फतवा जारी किया गया था ।

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution