नवम्बर १८, २०१८
श्री नगरके नौगाम रेलवे स्थानकसे (स्टेशनसे) शनिवार, १७ नवम्बरको पुलिसने एक महिला आतंकीको बन्दी बनाया । सुरक्षा विभाग उससे पूछताछमें जुटी हुई हैं । इससे पूर्व एके-४७ बन्दूकके साथ उसका चित्र सामाजिक प्रसार माध्यमपर प्रसारित हुआ था । यद्यपि, पुलिसने इस बारेमें आधिकारिक रूपसे कुछ भी नहीं बताया है ।
सूत्रोंके अनुसार पकडी गई महिला आतंकीका नाम शाजिया है । वह उत्तरी कश्मीरके बांदीपोरा जनपदके नायदखाई गांवकी रहने वाली है । गत एक वर्षसे वह सक्रिय है । वह लश्कर तथा हिजबुल दोनोंके लिए काम करती है ।
सूत्रोंने बताया कि उसे शस्त्र चलानेका पूरा प्रशिक्षण है।श । वह इसके लिए प्रशिक्षण लेने भी गई थी ! सूत्रोंने बताया कि पुलिसको यह सूचना मिली थी महिला आतंकी एक अन्य ओवर ग्राउंड कर्मीके (ओजीडब्ल्यू) साथ रेलयानसे दक्षिणी कश्मीरके अनन्तनाग जाने वाली है । इस सूचनापर पुलिसने नौगाम पुलिस स्टेशनपर जाल बिछा दिया । रेलवे स्थानकपर पहुंचते ही उसे बन्दी बना लिया गया । सुरक्षा विभाग उससे पूछताछमें जुटी हुई हैं ।
इससे पूर्व श्रीनगरके लावेपोरा क्षेत्रसे महिला ओजीडब्ल्यू अनिशाको १० ग्रेनेड तथा एके-४७ बन्दूककी ३६ गोलियोंके साथ बन्दी बनाया गया था । महिला ओजीडब्ल्यू गोला बारूदकी खेप लेकर सीमांत जनपद कुपवाडासे दक्षिणी कश्मीरकी ओर जा रही थी।श । वह पुलवामा जनपदकी रहने वाली है ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply