अश्लील दृश्यमें भगवान वेंकटेश्वरका ‘भज गोविंदम’ भजन, तेलुगू चलचित्रपर (फिल्मपर) प्रविष्ट हुई प्राथमिकी


०५ अगस्त, २०२१
      आदि शंकराचार्यद्वारा संस्कृतमें रचित आठवीं शताब्दीका हिन्दू भक्ति कीर्तन ‘भज गोविंदम’ अब तेलुगू चलचित्र उद्योगद्वारा अश्लील दृश्य दृश्याङ्कनके (फिल्मानेके) लिए प्रयोग किया जा रहा है ।
      ‘बॉलीवुड’के पश्चात अब दक्षिण भारतके चलचित्र उद्योगमें भी अत्यधिक हिन्दूघृणा प्रस्तुत की जा रही है । ऐसे विभिन्न गीतों एवं चलचित्रोंके दृश्यपट ‘ट्विटर’पर देखे जा सकते हैं, जिनमें हिन्दू देवी-देवताओंका विकृत (खराब) चित्रण किया गया है एवं कुछमें तो अत्यधिक अश्लीलता भी प्रस्तुत की गई है । इस प्रकारके अश्लीलता भरे गीतोंमें भजन लगाकर यह हिन्दुओंको ‘सॉफ्ट टारगेट’ मानते हुए हिन्दू देवी-देवताओंको अपमानित करनेका षड्यन्त्र है ।
      विश्व हिन्दू परिषद और भारतीय जनता पार्टीके कई सदस्योंने पुलिससे सम्पर्क किया और आरोप लगाया कि तेलुगू चलचित्र ‘इप्पुडु काका इनकेपुडु’ हिन्दू भावनाओंको आहत कर रहा है; क्योंकि इसमें कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं । बताया जा रहा है कि इस चलचित्रके दृश्योंपर विवाद होनेके पश्चात ‘इप्पुडु काका इनकेपुडु’के विरुद्ध वनस्थलीपुरम पुलिसमें प्राथमिकी प्रविष्ट की गई है ।
     ‘बॉलीवुड’, तेलगु और विदेशी चलचित्र निर्माता हिन्दू देवी-देवताओंका अपमान ही करते हैं । ऐसा इसलिए भी होता है; क्योंकि हिन्दू मौन रहकर स्वयं ऐसे दृश्योंको देखता है और इन चलचित्रोंकी प्रस्तुतिको प्रोत्साहित करता है । यह मात्र धर्मशिक्षण और धर्माभिमानके अभावके कारण होता आ रहा है । इसके विरुद्ध हिन्दुओंको सचेत होनेकी आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution