महाराष्ट्रके एक और चिकित्सालयमें आग, ४ की मृत्यु


२९ अप्रैल, २०२१
    महाराष्ट्रके चिकित्सालयोंमें दुर्घटनाओंका क्रम थमता नहीं दिख रहा है । यह नूतन घटना ठाणेके मुंब्रा स्थित ‘प्राइम क्रिटी केयर’ चिकित्सालयमें बुधवार, २८ अप्रैल, २०२१ प्रातःकालमें हुई । अग्नि लगनेके मध्य रोगियोंको स्थानान्तरित किए जानेकी प्रक्रिया आरम्भ हुई और इसी मध्य ४ व्यक्तियोंकी मृत्यु हो गई । अग्नि प्रातःकाल ३.४० में लगी, जब अधिकांश रोगी सो रहे थे ।
अन्य रोगियोंको अतिशीघ्र अन्य चिकित्सालयोंमें स्थानान्तरित किया गया । बचाव अभियान अभी भी चल रहा है । ठाणे महानगर पालिकाने अपने वक्तव्यमें कहा, “आज लगभग ३.४० बजे ठाणेके मुंब्रामें ‘प्राइम क्रिटिकेयर’ चिकित्सालयमें आग लग गई । दो अग्निशमन वाहन और एक बचाव वाहन घटनास्थलपर उपलब्ध है । आग बुझानेका कार्य चल रहा है । दूसरे चिकित्सालयमें रोगियोंके स्थानान्तरणके मध्य चार व्यक्तियोंकी मृत्यु हो गई ।”
ये घटना तब हुई है, जब गत सप्ताह मुम्बईके विरारमें एक चिकित्सालयमें आग लगनेके कारण १३ रोगियोंकी मृत्यु हो गई थी । इस सन्दर्भमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और मुख्य प्रशासनिक अधिकारीको (CAO)  असतर्कता और अग्नि सुरक्षा नियमोंके उल्लङ्घनके आरोपमें बन्दी बनाया जा चुका है । उक्त चिकित्सालयने न ‘ऑडिट’ कराया था, न उसके पास अग्निशमन विभागका ‘एनओसी’ था ।
       भ्रष्ट एवं अयोग्य अधिकारियोंकी चूकोंसे इस प्रकारकी दुखद घटनाएं होती हैं । न्यायपालिका इसपर संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियोंपर हत्याका प्रकरण प्रविष्टकर दण्डित करे; क्योंकि महाराष्ट्रके मुख्यमन्त्री और उनका प्रशासन तो आंखोंपर पट्टी बांधकर सो रहा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution