जनवरी ४, २०१९
देवबन्दसे पुलिसने पांच बांग्लादेशी युवकाेंकाे बन्दी बनाया है । पांचाें यहां अवैध रूपसे रह रहे थे । एक गुप्त सूचनाके पश्चात पुलिसने इन्हें बन्दी बना लिया । पकडे गए पांचाें युवकाेंसे पूछताछ की जा रही है । पुलिस यह जाननेका प्रयास कर रही है कि इनके अन्य साथी भी ताे भारतमें नहीं रह रहे ? पुलिस यह भी पूछताछ कर रही है कि किसप्रकारसे यह पांचाें भारतमें आए थे ? पुलिस सूत्राेंसे मिली सूचनाके अनुसार पांचाें यहां शिक्षाके बहाने देवबन्दमें शरण लिए हुए थे । इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंहने पांच युवकाेंके बन्दी बनानेकी पुष्टि की है ।
पकडे गए बांग्लादेशियाेंके नाम रफीकुल इस्लाम, अहमद, मुनीर उज्जमान, इस्लाम आैर माेहम्मद मिनहाल बताए जा रहे हैं ।
“शासन यह प्रयास अवश्य करें कि इसमें मस्जिदोंका हाथ न हो; क्योंकि पूर्वमें भी जनसंख्या बढाने हेतु मस्जिदोंका बांगलादेशियोंको आश्रय देनेके समाचार आ चुके हैं !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : पत्रिका
Leave a Reply