हिन्दू युवतीको इस्लाम धर्ममें परिवर्तित करनेके अभियोगमें उत्तर प्रदेश पुलिसने बनाया ८ को बन्दी, मुख्य आरोपी जावेद फरार


२५ दिसम्बर, २०२०
      उत्तर प्रदेश पुलिसने मंगलवार, २२ दिसम्बरको २१ वर्षीय हिन्दू लडकीको बलात  इस्लाममें परिवर्तित करने और बलपूर्वक उसका विवाह  करानेके आरोपमें आठ लोगोंको बन्दी बनाया है । ‘टाइम्स नाउ’के अनुसार, पुलिसने ‘आगरा क्रॉसिंग’के पाससे एक महिला सहित आठ आरोपियोंको बन्दी बनाया है ।
    वस्तुतः लडकीके पिताने १७ नवम्बरको परिवाद प्रविष्ट किया था कि उनकी २१ वर्षीय पुत्री कुछ सामग्री क्रय करनेके लिए विपणि गई थी, परन्तु उसके पश्चात वह घर नहीं लौटी । लडकीको ढूंढनेके मध्य पिताको ज्ञात हुआ कि उनकी बेटीको आरोपीद्वारा विवाहके लिए अपहरण किया गया और उसका धर्म परिवर्तन कराया गया है ।
पुलिसके अनुसार, लडकी १७ नवम्बसे लुप्त हुई थी; परन्तु उसके परिवारने १७ दिसम्बरको एक प्रकरण प्रविष्ट किया, जब उन्हें जावेदके अधिवक्तासे (वकीलसे) एक पत्र मिला, जिसमें उन्होंने युवतीका इस्लाम धर्ममें परिवर्तन और एक न्यायालयमें उसके ‘निकाह’ होनेके विषयमें बताया था ।
उल्लेखनीय है कि हिन्दू युवतीका अपहरण और उसका धर्म परिवर्तन करनेवाला मुख्य आरोपी जावेद भगौडा है, जबकि उसके ८ सम्बन्धियोंको २२ दिसम्बरको बन्दी बनाया गया था । जावेदके विरुद्ध ‘आईपीसी’की धारा ३६६ और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, २०२० के अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट किया गया ।
         जिहादियोंका मुख्य उद्देश्य भारतमें ‘गजवा ए हिन्द’को लागू करना है । हिन्दू युवतियोंसे विवाहकर उनका धर्म परिवर्तन करना इसका एक अङ्ग है । हिन्दुओ, अपने क्षात्र तेजको जाग्रत करें और इन जिहादी आतङ्कियोंसे सतर्क रहें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution