‘गाना’ने तंजिलाको चाकरीसे निकाला, रिंकू शर्माकी हत्यापर किया था विवादित ‘ट्वीट’
१४ फरवरी, २०२१
‘म्यूजिक स्ट्रिमिंग प्लेटफार्म’ ‘गाना’ने तंजिला अनीसको चाकरीसे निकाल दिया है । बजरंग दलके कार्यकर्ता रिंकू शर्माकी निर्मम हत्याके उपरान्त १२ फरवरी २०२१ को तंजिलाने असंवेदनशील ‘ट्वीट’ करके इस हत्याको उचित बतानेका प्रयास किया था । ‘गाना’ने वक्तव्य देते हुए कहा कि वह सभी समुदायों और धर्मोंका सम्मान करता है तथा तंजिला अब उसकी कर्मचारी नहीं है ।
तंजिलाके विरुद्ध चंडीगढमें परिवाद प्रविष्ट किया गया था, जिसपर भाजपाके प्रवक्ता गौरव गोयलने ‘गाना’के प्रशान अग्रवालको पत्र लिखकर तंजिलापर हिन्दू देवी-देवताओंका अपमान करने तथा राम मन्दिरके लिए चन्दा एकत्रित करनेवाले रिंकू शर्माकी हत्यापर उत्सव मनानेका आरोप लगाया था । उन्होंने कहा था कि ‘टाइम्स इंटरनेट’ समूहमें ‘गाना’की पदाधिकारी तंजिला अनीसने अप्रिय, निन्दनीय और आपत्तिजनक ‘ट्वीट्स’ किए हैं ।
तंजिलाने विवाद होनेपर ‘ट्वीट’ हटाते हुए कहा कि वह रिंकू शर्माकी हत्यासे अज्ञात थी । उसका कहना मात्र यह था कि बजरंगदल जैसे कट्टरपन्थी सङ्गठनके कार्यकर्ताको ‘एक्टिविस्ट’ कहना अनुचित होगा ।
उल्लेखनीय है कि तंजिला अनीसने २०१२ में भगवान शिवजीके लिए आपत्तिजनक भाषाका प्रयोग किया था । वर्ष २०१५ में तंजिलाने ‘ट्वीट’ करते लिखा था कि अधिकतर पुरुष ही ‘शेफ’ क्यों होते हैं ? ‘पोर्न स्टार’ महिलाएं ही क्यों होती हैं ? भारतमें हिन्दू क्यों अधिक हैं ?
उपरोक्त ‘ट्वीट्स’ तंजिलाकी विकृत मानसिकता दर्शाते हैं । कट्टरपन्थी बजरंगदल नहीं, कट्टरपन्थी विचारधारा तंजिलाकी है । जिसके अन्तर्गत वह हिन्दू विरोध करनेको आतुर रही है । ‘गाना’ने उसे चाकरीसे निकालकर योग्य कार्य किया है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply